Tilak Nagar Muskaan Murder Case: पुलिस मुठभेड़ में आरोपी इमरान गिरफ्तार, पैर में लगी 3 गोलियां
पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में छात्रा मुस्कान की हत्या के मुख्य आरोपी आकिब उर्फ इमरान को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। राजा गार्डन के पास हुई मुठभेड़ में आरोपी के पैर में तीन गोलियां लगीं। पुलिस के अनुसार, मुस्कान आरोपी के साथ रिश्ता नहीं रखना चाहती थी, लेकिन वह उसका पीछा करता था।



























































