KPSC Scam: Kumaraswamy का Priyank Kharge पर तीखा हमला, 'भ्रष्ट' अधिकारियों को भागने में मदद का आरोप लगाकर मांगा इस्तीफा
कुमारस्वामी ने कहा, "मैं पिछले कुछ दिनों से कर्नाटक में KPSC मामले को लेकर हो रही घटनाओं पर नज़र रख रहा हूँ। इसमें एक युवा ने आरोप लगाया है कि वेटनरी डॉक्टर के पद पर नियुक्ति पाने और KPSC की प्रक्रिया में सफल होने के लिए 80 लाख रुपये तय किए गए थे। उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पिछले हफ़्ते कई जगहों पर छापेमारी की है।



























































