ISI को भारतीय SIM कार्ड भेजने के आरोप में दिल्ली का दंपत्ति गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर्स तक पहुंची जांच
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के कथित जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दिल्ली से पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपी साहिल और समीरा पर पाकिस्तानी हैंडलर्स को संवेदनशील जानकारी और भारतीय सिम कार्ड भेजने का आरोप है। पुलिस को उनके मोबाइल से पाकिस्तानी एजेंटों के साथ हुई चैट और सैन्य जानकारियों के सुराग मिले हैं।



























































