Tibet में भीषण बाढ़ के बाद China ने जारी किया Level-IV Alert, President Xi Jinping ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बैठक की शुरुआत में शी और अन्य नेताओं ने आपदा में मारे गए लोगों के सम्मान में एक मिनट का मौन रखा। अधिकारियों ने बताया कि आपातकालीन बचाव कार्य तेजी से और समन्वित तरीके से किए गए, जबकि प्रभावित लोगों को फिर से बसाने के प्रयास जारी हैं।



























































