Donald Trump की नई सोशल मीडिया पोस्ट से Strait of Hormuz विवाद गरमाया, बना अमेरिका के नियंत्रण वाला इलाका?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर होर्मुज जलडमरूमध्य को अमेरिकी क्षेत्रों की सूची में दिखाकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। ट्रंप इसे नया अमेरिकी क्षेत्र घोषित करने और इस पर पूर्ण नियंत्रण का दावा कर रहे हैं। इस तनाव के कारण इस बेहद महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर जहाजों की आवाजाही घटकर मात्र 5 से 15 फीसदी रह गई है।



























































