Imran Khan Health Update: जेल में इमरान को मारने की कोशिश, बेटों ने जताई 80% Vision Loss की आशंका
कासिम और सुलेमान ने अपने पिता की बिगड़ती हालत के बारे में विस्तार से बात की, जो लगभग तीन साल से पाकिस्तान में जेल में बंद हैं। कासिम ने दावा किया कि इमरान की एक आँख की लगभग 80 प्रतिशत रोशनी चली गई है और उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान को हाल ही में आँखों पर पट्टी (आई पैच) लगाए देखा गया था।



























































