Nepal Flash Floods: त्रिशूली बाजार में अचानक घुसा सैलाब, कीचड़ और मलबे के बीच मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो
नेपाल के नुवाकोट जिले के त्रिशूली बाजार में अचानक आई भीषण बाढ़ और मलबे से भारी तबाही मची है। नेपाल-तिब्बत सीमा पर भूस्खलन के कारण आई इस आपदा में अब तक 469 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 290 भारतीयों समेत करीब 1,500 लोग लापता हैं। प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत कार्य तेज किए हैं।



























































