TMC में हार का इतना खौफ, कैंडिडेट बीच चुनाव उम्मीदवारी वापस लेकर भागने लगे, जहांगीर खान ने ममता को दिया झटका
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को पुनर्मतदान का आदेश दिया है। विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 29 अप्रैल को फाल्टा में हुए मतदान के दौरान "गंभीर चुनावी अपराधों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के उल्लंघन" के कारण पुनर्मतदान का आदेश दिया गया है।



























































