India-US Trade Deal के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, Delhi Mahapanchayat में जुटेंगे 550 से ज्यादा किसान संगठन
आयोजकों का दावा है कि इसमें देश भर से करीब 550 किसान संगठन और सामाजिक संस्थाएं हिस्सा लेंगी। ब्यास से रवाना होने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए, किसान मज़दूर संघर्ष समिति पंजाब के नेता जर्मनजीत सिंह बंदाला ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित व्यापार समझौते का भारतीय किसानों, मज़दूरों, छोटे व्यापारियों और आम जनता पर बुरा असर पड़ेगा।



























































