Hyderabad SVPNPA में सनसनी: IPS Trainee पर साथी महिला अफसर से मारपीट और Blackmailing का आरोप, FIR दर्ज
FIR के अनुसार, शिकायतकर्ता का आरोप है कि 23 जून से आरोपी उसे WhatsApp पर अश्लील मैसेज भेजकर और साथी ट्रेनीज़ के सामने उसके बारे में अपमानजनक बातें कहकर परेशान कर रहा था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उन पर किसी दूसरे ट्रेनी के साथ सेक्सुअल संबंध होने का झूठा आरोप लगाया और बार-बार उन्हें यह आरोप मानने के लिए मजबूर किया।



























































