Telangana में होगा भव्य Defence Expo! CM Revanth Reddy ने Rajnath Singh को किया आमंत्रित
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को 'इन्वेस्ट तेलंगाना ग्लोबल समिट-2026' में 'रक्षा एक्सपो-2026' का उद्घाटन करने के लिए आमंत्रित किया है। इस कार्यक्रम का लक्ष्य एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्रों में निवेश को आकर्षित करना, स्वदेशी रक्षा प्रौद्योगिकियों को बढ़ावा देना तथा भारतीय वायु सेना के सहयोग से एक भव्य एयर शो आयोजित करना है। मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय मानकों पर एक्सपो के आयोजन हेतु रक्षा मंत्रालय से व्यापक सहयोग का अनुरोध किया है।



























































