Uttar Pradesh Assembly Elections 2027 पर Asaduddin Owaisi का बड़ा बयान, उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव नहीं लड़ना चाहते, गठबंधन की तैयारी?
ओवैसी ने इंडिया टीवी (India TV) के साथ खास बातचीत में खुलासा किया कि AIMIM गठबंधन बनाकर चुनाव मैदान में उतरने की रणनीति पर काम कर रही है। इसके साथ ही ओवैसी ने समाजवादी पार्टी (SP) पर तीखा हमला बोला और उसे हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ने के बजाय आत्म-मंथन करने की सलाह दी।



























































