Project Cheetah India | विलुप्ति से वापसी तक... 4 साल में भारत में चीतों का कुनबा बढ़कर 52 हुआ, जानें 'प्रोजेक्ट चीता' की ऐतिहासिक सफलता
वर्तमान में मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में 49 और गांधी सागर अभयारण्य में 3 चीते मौजूद हैं। ये दोनों ही मध्य प्रदेश में स्थित हैं। इस प्रोग्राम ने 17 सितंबर को चार साल पूरे कर लिए हैं। यह सफ़र नामीबिया से आठ जंगली चीतों के आने के साथ शुरू हुआ था।



























































