MP Cheetah Project को मिला नया विस्तार, Gandhi Sagar Wildlife Sanctuary में छोड़ी गई मादा चीता
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य में मादा चीता सीसीबी-2 को खुले जंगल में छोड़ा। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि राज्य में शावकों सहित अब 56 से अधिक चीते मौजूद हैं। दक्षिण अफ्रीका से लाई गई इस मादा चीता के पुनर्वास से प्रदेश के चीता संरक्षण कार्यक्रम को और विस्तार मिला है।



























































