आकाश के बाद अब दीपिका भी बाहर, Mayawati ने अब ईशान आनंद को दिया मौका
बसपा प्रमुख मायावती ने भतीजी दीपिका आनंद को पार्टी में कोई जिम्मेदारी न देने का फैसला किया है। इसके साथ ही उन्होंने छोटे भतीजे ईशान आनंद को मौका देते हुए पार्टी विरोधी गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रिश्तेदारों के बजाय बहुजन समाज और पार्टी का हित ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।



























































