Tamil Nadu में अब शराब की दुकानों पर अब नहीं चलेगा मनमाना पहनावा, 15 नवंबर से वर्दी जरूरी
तमिलनाडु में टास्मैक की सरकारी शराब दुकानों के कर्मचारियों के लिए 15 नवंबर 2026 से तय वर्दी पहनना अनिवार्य होगा। सरकार ने कर्मचारियों को तीन जोड़ी वर्दी तैयार करवाने के लिए 6,000 रुपये का सालाना भत्ता मंजूर किया है। वर्दी न बनवाने या तय नियमों का उल्लंघन करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है।



























































