China और South Africa को बढ़ा भारतीय Export, BRICS देशों में 34 प्रतिशत तेजी
अप्रैल-अगस्त 2026 के दौरान चीन, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील और रूस जैसे ब्रिक्स देशों को भारत का निर्यात 34 प्रतिशत बढ़कर 19.9 अरब डॉलर पहुंच गया। इसमें चीन को 39 प्रतिशत और दक्षिण अफ्रीका को 58 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज हुई। इसके अलावा जापान, इटली और दक्षिण कोरिया जैसे बाजारों में भी भारतीय निर्यात तेजी से बढ़ा है।



























































