Premium Watch सेगमेंट में बढ़त के लिए छोटी घड़ी कंपनियों में निवेश की तैयारी में Titan
टाटा समूह की टाइटन कंपनी अपने प्रीमियम और महंगी घड़ियों के कारोबार को बढ़ाने के लिए छोटी और उभरती कंपनियों में निवेश या अधिग्रहण की योजना बना रही है। त्योहारी सीजन से पहले कंपनी को मजबूत मांग की उम्मीद है। बाजार में सामान्य घड़ियों के मुकाबले प्रीमियम घड़ियों की बिक्री में तेजी देखी जा रही है।



























































