दीये जलाने के लिए पैसे हैं, छात्रावास के लिए क्यों नहीं? Rahul Gandhi ने मोदी सरकार से पूछा सवाल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के लिए छात्रावास की कमी को लेकर सरकार पर सवाल उठाया है। इंदौर में एक छात्रा से बातचीत का हवाला देते हुए उन्होंने पूछा कि सरकार के पास प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दीये जलाने के लिए पैसे हैं, लेकिन लड़कियों के लिए सुरक्षित और किफायती छात्रावास बनाने के लिए क्यों नहीं।



























































