Sixth Schedule की मांग पर Ladakh में तेज होगा आंदोलन, Sonam Wangchuk करेंगे 20 km मार्च
लद्दाख को राज्य का दर्जा और संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक 23 सितंबर को 20 किलोमीटर के मार्च का नेतृत्व करेंगे। पिछले साल पुलिस फायरिंग में मारे गए चार लोगों की पहली बरसी पर यह कदम उठाया जा रहा है। वांगचुक ने प्रशासन के मुआवजे पर भी असंतोष जताया है।



























































