Punjab Politics में नया मोड़: Sukhbir Badal ने दिए BJP के साथ गठबंधन के सीधे संकेत
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए में फिर से शामिल होने के संकेत दिए हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को मुख्य राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी बताते हुए कहा कि अकाली दल पंजाब के भले के लिए समान विचारधारा वाले दलों के साथ गठबंधन करने को तैयार है।



























































