CJP कार्यकर्ताओं की SEM Court में पेशी आज, Crime Branch ने भी पूछताछ के लिए बुलाया
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ताओं को शुक्रवार को SEM कोर्ट में पेश होना है। इससे पहले SEM कोर्ट ने 50,000 रुपये के बॉन्ड और शांति बनाए रखने के लिखित वचन पर कार्यकर्ताओं को न्यायिक हिरासत से रिहा करने का आदेश दिया था। वहीं दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच भी मामले की जांच के सिलसिले में उनसे पूछताछ कर रही है।



























































