India China LAC Tension | अरुणाचल सीमा पर चीन के साथ टकराव जारी: ITBP प्रमुख के खुलासे के बाद कांग्रेस ने PM मोदी पर बोला हमला
ITBP के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बताया कि यह टकराव जुलाई से चल रहा है। उस समय ऐसी खबरें आई थीं कि तक्सिंग इलाके में चीनी सैनिक भारतीय बलों को LAC (वास्तविक नियंत्रण रेखा) के पास अहम पेट्रोलिंग पॉइंट्स तक जाने से रोक रहे हैं।



























































