US Attack से भड़का Iran, दी बड़ी चेतावनी- जवाबी कार्रवाई से पीछे नहीं हटेंगे
मिलिट्री कमांड ने कहा, "CENTCOM की सेनाएं ईरान को जवाबदेह ठहराने के लिए तैयार हैं, अगर वह समझौते का पालन नहीं करता है। ईरान के सरकारी मीडिया ने हमलों के बाद बंदर अब्बास, सिरिक और केशम द्वीप पर कई धमाकों की खबर दी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बंदर अब्बास में धमाके होते हुए दिखाए गए थे।



























































