PM Modi इंस्टाग्राम Reels पर व्यस्त? गौरव Gogoi बोले- NTA पर सरकार गंभीर नहीं
कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने लोकसभा में 'एंटी पेपर लीक बिल' को मात्र दिखावा बताते हुए केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर न होने का आरोप लगाया। उन्होंने एनटीए की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर छात्रों की चिंताओं को अनदेखा करने का आरोप लगाया। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने हालांकि इस विधेयक को छात्रों के हितों की रक्षा और परीक्षाओं की शुचिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया।



























































