Parliament में हंगामे के कारण 2 बजे तक कार्यवाही स्थगित, आज Paper Leak बिल पर होगी महाबहस!
संसद में प्रश्नकाल के दौरान हंगामे के चलते दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। दोबारा शुरू होने पर लोकसभा में "पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ़ अनफेयर मीन्स) अमेंडमेंट बिल, 2026" पर महत्वपूर्ण चर्चा होगी, जिसका लक्ष्य पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधलियों को रोकना है। इस विधेयक पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई प्रमुख नेता अपनी राय रखेंगे।



























































