Prabhasakshi NewsRoom: Paper Leak जैसी बड़ी समस्या बन चुका है Data Leak, अब DRDO का संवेदनशील डाटा Dark Web पर आया!
ताजा मामला रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन से जुड़े कथित डाटा लीक का है। साइबर खतरे पर निगरानी रखने वाली तिरुवनंतपुरम स्थित एक साइबर फॉरेंसिक एवं रक्षा समाधान कंपनी ने दावा किया है कि लगभग 31 गीगाबाइट संवेदनशील डाटा डार्क वेब पर आठ हजार डॉलर में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है।



























































