बिना क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले छात्रों को तुरंत रिहा करो, SC ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई पर लगाई रोक, दिल्ली-बिहार समेत 7 राज्यों को नोटिस

बिना क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले छात्रों को तुरंत रिहा करो, SC ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई पर लगाई रोक, दिल्ली-बिहार समेत 7 राज्यों को नोटिस

NEET विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा से जुड़ी कई याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इन आरोपों से संविधान के आर्टिकल 19 और 21 के तहत मिले मौलिक अधिकारों के उल्लंघन को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा होती हैं। कोर्ट ने देखा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुरू हुए और बाद में मध्य प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों तक फैले इन प्रदर्शनों के दौरान कानून लागू करने वाली एजेंसियों द्वारा ज़रूरत से ज़्यादा बल प्रयोग के आरोप लगे थे।

Swipe up for next shorts
परिवार परम्परा एवं बिखरते रिश्ते पर सुप्रीम कोर्ट की चिंता

परिवार परम्परा एवं बिखरते रिश्ते पर सुप्रीम कोर्ट की चिंता

स्तंभ Jul 28, 2026 2:28PM

माता-पिता और संतान, भाई-बहन, दादा-दादी और पोते-पोतियों के बीच भी भावनात्मक दूरी लगातार बढ़ रही है, यह परिवार परम्परा एवं रिश्तों में बढ़़ती दूरी अब पति-पत्नी के बीच भी बड़ी दरारें डालने लगी है। रिश्तों का खोखलापन इतना बढ़ गया है कि अपनी ही पत्नी या पति की हत्या करने में भी तनिक संकोच नहीं रहा।

Swipe up for next shorts
आंदोलन संस्थापक के छोटे भाई को पाकिस्तानी सेना ने मारी गोली, हालात बेकाबू? शहबाज के हाथ से निकल रहा PoJK

आंदोलन संस्थापक के छोटे भाई को पाकिस्तानी सेना ने मारी गोली, हालात बेकाबू? शहबाज के हाथ से निकल रहा PoJK

जारी किए गए एक वीडियो में, जॉइंट अवामी एक्शन कमिटी (JAAC) के मुख्य सदस्य इम्तियाज़ असलम ने बताया कि विरोध प्रदर्शन का काफिला चिनार चौक पहुँच गया था और रावलकोट में मकबूल भट्ट शहीद चौक पर रात भर रुकने से पहले D-चौक की ओर बढ़ रहा था। असलम ने कहा आज पाकिस्तान की सेना ने हमारे बेगुनाह युवाओं पर गोलीबारी की।

Swipe up for next shorts
Aditya Thackeray का वादा: Exam Protest में फंसे छात्रों के लिए UBT Sena लड़ेगी मुफ्त कानूनी जंग

Aditya Thackeray का वादा: Exam Protest में फंसे छात्रों के लिए UBT Sena लड़ेगी मुफ्त कानूनी जंग

आदित्य ठाकरे ने भाजपा सरकारों पर छात्र विरोध प्रदर्शनों को दबाने और परीक्षा घोटालों के खिलाफ आवाज उठाने वाले छात्रों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। शिवसेना (UBT) ने घोषणा की है कि वे ऐसे छात्रों के खिलाफ दर्ज मामलों को मुफ्त में लड़ेंगे और कानूनी सहायता प्रदान करेंगे, जबकि एफआईआर वापस लेने की मांग की। यह कदम छात्रों के भविष्य और कथित सरकारी दमन पर चिंताएं बढ़ा रहा है।

Swipe up for next shorts
Mekedatu Project पर CM Vijay ने PM Modi को लिखा पत्र, SC के फैसले का किया जिक्र

Mekedatu Project पर CM Vijay ने PM Modi को लिखा पत्र, SC के फैसले का किया जिक्र

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मेकेदातु प्रोजेक्ट पर केंद्र से हस्तक्षेप की मांग की है, ताकि कावेरी जल विवाद न्यायाधिकरण और सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों के अनुरूप निचले तटवर्ती राज्यों के हितों की रक्षा हो सके। उन्होंने केंद्रीय मंत्री के उस बयान पर निराशा व्यक्त की है जिसमें कर्नाटक को निचले राज्यों की सहमति की आवश्यकता को स्पष्ट नहीं माना गया था, जबकि यह स्थापित कानूनी स्थिति के विपरीत है।

Swipe up for next shorts
Japan Earthquake Alert: 7.1 तीव्रता के भूकंप से दहला दक्षिणी जापान, JMA ने जारी की Tsunami Warning

Japan Earthquake Alert: 7.1 तीव्रता के भूकंप से दहला दक्षिणी जापान, JMA ने जारी की Tsunami Warning

जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे नुकसान की स्थिति का जल्द से जल्द आकलन करें। सरकार ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया है कि वे इंसानी जान को सबसे ज़्यादा प्राथमिकता दें और आपातकालीन आपदा राहत कार्यों में कोई कसर न छोड़ें।

Swipe up for next shorts
पेपर लीक महा-घोटाला पर Sanjay Raut का दावा: BJP के नेता ही चला रहे हैं रैकेट

पेपर लीक महा-घोटाला पर Sanjay Raut का दावा: BJP के नेता ही चला रहे हैं रैकेट

शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार के नए एंटी-पेपर लीक बिल को महज पुराना कानून बताया, जिसमें सिर्फ सजाएं बढ़ाई गई हैं, और इसे वास्तविक समाधान मानने से इनकार किया। उन्होंने सीधे तौर पर बीजेपी पर आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में नीट पेपर लीक सहित शिक्षा घोटालों में उसके लोग शामिल हैं, जिससे बिल की सार्थकता पर राजनीतिक बहस तेज हो गई है।

Swipe up for next shorts
Kerala के Guruvayur Temple में दर्शन होंगे आसान, 4 अगस्त से शुरू होगा Online Booking का ट्रायल

Kerala के Guruvayur Temple में दर्शन होंगे आसान, 4 अगस्त से शुरू होगा Online Booking का ट्रायल

वर्चुअल कतार के ज़रिए, हर एक घंटे के स्लॉट में लगभग 300 भक्तों को दर्शन की अनुमति दी जाएगी। हमारा अनुमान है कि वर्चुअल कतार के ज़रिए एक दिन में लगभग 2,400 भक्त दर्शन कर सकेंगे। अगर सिस्टम ठीक से काम करता है, तो भक्त हर दिन गुरुवायुर मंदिर में ऑनलाइन दर्शन बुक कर सकेंगे। नई सुविधा से भक्त दर्शन के लिए अपनी सुविधानुसार समय चुन सकेंगे।

Swipe up for next shorts
PoK में मुनीर की सेना का आतंक, कई लोगों पर चलाई दिन-दहाड़े गोलियां!

PoK में मुनीर की सेना का आतंक, कई लोगों पर चलाई दिन-दहाड़े गोलियां!

पीओके में हालात विस्फोटक हो चुके हैं। दरअसल पीओके से सामने आ रही तस्वीरें और रिपोर्ट बेहद ज्यादा चिंताजनक है। रावलाकोट में लंबे समय से चल रहे विरोध प्रदर्शन को दबाने के लिए मुनीर की सेना ने हिंसक रूप लिया है और प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने प्रदर्शन के दौरान फायरिंग की है। जिसमें कई लोगों की जान चली गई है।

Swipe up for next shorts
IMD की चेतावनी: Delhi में Red Alert, लगातार बारिश से लोग परेशान, Himachal में भी Flood-Landslide

IMD की चेतावनी: Delhi में Red Alert, लगातार बारिश से लोग परेशान, Himachal में भी Flood-Landslide

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली में भारी बारिश के बाद रेड अलर्ट जारी किया है, जिससे कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है; अगले कुछ घंटों में भी आंधी-तूफान और तेज़ हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। इसी बीच, हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और अचानक बाढ़ से 108 सड़कें बाधित हुई हैं और IMD ने 7 जिलों में मध्यम स्तर की बाढ़ की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Swipe up for next shorts
अब रूस से Su-57 लेने का वक्त आ गया...चीन ने सीमा के पास तैनात किए 11 J-20 स्टील्थ फाइटर जेट, सैटेलाइट तस्वीरों से क्या बड़ा खुलासा हो गया

अब रूस से Su-57 लेने का वक्त आ गया...चीन ने सीमा के पास तैनात किए 11 J-20 स्टील्थ फाइटर जेट, सैटेलाइट तस्वीरों से क्या बड़ा खुलासा हो गया

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चीन ने भारत से लगी सीमा पर जिन दो एयरबेस पर J20 लड़ाकू विमानों को तैनात किया है उनमें पहला शिनजियांग उईगुर ऑटोनॉमस रीजन में मौजूद है और होटन एयरबेस और दूसरा तिब्बत के लहससा इलाके में मौजूद है। डेनस एयरबेस इसका नाम है। होटान एयरबेस पर सात J20 जेट खड़े दिखाई दिए। इसके अलावा यह बेस लेह से 389 किमी उत्तर पूर्व में और उत्तरी लद्दाख में भारतीय वायुसेना के दौलत बैग ओल्डी एयर फील्ड से सिर्फ 245 किमी उत्तर पूर्व में मौजूद हैं।

Swipe up for next shorts
Parliament में हंगामे के कारण 2 बजे तक कार्यवाही स्थगित, आज Paper Leak बिल पर होगी महाबहस!

Parliament में हंगामे के कारण 2 बजे तक कार्यवाही स्थगित, आज Paper Leak बिल पर होगी महाबहस!

राष्ट्रीय Jul 28, 2026 12:56PM

संसद में प्रश्नकाल के दौरान हंगामे के चलते दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। दोबारा शुरू होने पर लोकसभा में "पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ़ अनफेयर मीन्स) अमेंडमेंट बिल, 2026" पर महत्वपूर्ण चर्चा होगी, जिसका लक्ष्य पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधलियों को रोकना है। इस विधेयक पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई प्रमुख नेता अपनी राय रखेंगे।

Swipe up for next shorts
अचानक चीन पहुूंचा भारत, शुरू हुई दनादन बैठक, क्या बदलने वाला है दिल्ली-बीजिंग का रिश्ता?

अचानक चीन पहुूंचा भारत, शुरू हुई दनादन बैठक, क्या बदलने वाला है दिल्ली-बीजिंग का रिश्ता?

भारतीय विदेश सचिव जिन्हें चीन के मामलों का अच्छा जानकार माना जाता है। वह इस वक्त बीजिंग पहुंचे हुए हैं। जहां पर वह एक खास मिशन के तहत गए हैं।

Swipe up for next shorts
दोस्त हो तो इजरायल जैसा, कभी नहीं छोड़ा साथ, झूम उठा भारत!

दोस्त हो तो इजरायल जैसा, कभी नहीं छोड़ा साथ, झूम उठा भारत!

आज वही देश हरियाणा के खेतों में हमारे किसानों के हाथ में वो जादुई तकनीक दे रहा है जो बंजर जमीन से सोना उगा सकती है। कारगिल की चोटियों से लेकर मुनीमपुर के खेतों तक और असम की बाढ़ की विभीषका से लेकर दिल्ली के हाई प्रोफाइल ट्रेड रूम्स तक भारत और इजराइल की दोस्ती अब सिर्फ एक समझौता नहीं रह गई है। यह एक स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप बन चुकी है।

Swipe up for next shorts
Bankipur By-election: जीत के लिए Nitish Kumar की अंतिम अपील, NDA उम्मीदवार को दें वोट

Bankipur By-election: जीत के लिए Nitish Kumar की अंतिम अपील, NDA उम्मीदवार को दें वोट

राष्ट्रीय Jul 28, 2026 12:33PM

नीतीश कुमार ने बांकीपुर उपचुनाव में NDA उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में वीडियो अपील जारी कर मतदाताओं से बिहार के विकास के लिए उन्हें भारी बहुमत से जिताने का आग्रह किया है। 30 जुलाई को होने वाला यह उपचुनाव सत्ताधारी NDA और विपक्ष दोनों के लिए एक अहम राजनीतिक परीक्षा मानी जा रही है। सिन्हा के जमीनी स्तर से शुरू हुए राजनीतिक सफर को भी इस अपील में रेखांकित किया गया।

Swipe up for next shorts
PM Modi का पोस्ट हटाने पर Meta को IT मंत्रालय ने किया तलब, कंपनी बोली- गलती से हुआ

PM Modi का पोस्ट हटाने पर Meta को IT मंत्रालय ने किया तलब, कंपनी बोली- गलती से हुआ

राष्ट्रीय Jul 28, 2026 12:26PM

आईटी मंत्रालय ने प्रधानमंत्री मोदी की फेसबुक पोस्ट गलती से हटाने के मामले में मेटा के ग्लोबल पब्लिक पॉलिसी हेड को तलब किया है। यह पोस्ट पेपर लीक पर युवाओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी के कड़े कदम उठाने के वादे से संबंधित थी, जिसे मेटा ने तकनीकी त्रुटि बताते हुए बहाल कर दिया है, लेकिन मंत्रालय ने इस पर स्पष्टीकरण मांगा है।

Swipe up for next shorts
SC on CJP Protest: जिसने छात्रों पर ज्यादती की, उस पर हो एक्शन, जंतर-मंतर हिंसा पर CJI सूर्यकांत सख्त

SC on CJP Protest: जिसने छात्रों पर ज्यादती की, उस पर हो एक्शन, जंतर-मंतर हिंसा पर CJI सूर्यकांत सख्त

राष्ट्रीय Jul 28, 2026 12:26PM

सीजेआई ने कहा कि इस मामले की पूरी जांच होनी चाहिए और इसमें कोई शक नहीं है। उन्होंने कहा कि जांच स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी होनी चाहिए और वे बाद में इसकी संरचना की घोषणा करेंगे। उन्होंने यह बात तब कही जब सुप्रीम कोर्ट 20 जुलाई को 'संसद मार्च' के दौरान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा था।

Swipe up for next shorts
POJK में Pakistan ने बर्बरता की सारी हदें लांघीं, प्रदर्शनकारियों को गोलियों से भूना, जनता का विरोध और भड़का

POJK में Pakistan ने बर्बरता की सारी हदें लांघीं, प्रदर्शनकारियों को गोलियों से भूना, जनता का विरोध और भड़का

रावलाकोट में जो कुछ हुआ, उसने पूरे घटनाक्रम को और भयावह बना दिया। आंदोलन से जुड़े प्रत्यक्षदर्शियों और जेएएसी के नेताओं का दावा है कि पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की, जिसमें कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और लगभग दो दर्जन लोग घायल हुए।

Swipe up for next shorts
लोकतंत्र में आंदोलन होते रहेंगे, जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग की जांच हो, जवाबदेही भी तय हो, सुप्रीम कोर्ट ने उठाए पुलिस एक्शन पर बड़े सवाल

लोकतंत्र में आंदोलन होते रहेंगे, जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग की जांच हो, जवाबदेही भी तय हो, सुप्रीम कोर्ट ने उठाए पुलिस एक्शन पर बड़े सवाल

राष्ट्रीय Jul 28, 2026 12:04PM

सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि देश भर में छात्रों के विरोध-प्रदर्शनों के दौरान हुई घटनाओं की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच होनी चाहिए। भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत का कहना है कि विरोध-प्रदर्शन लोकतंत्र का एक अनिवार्य हिस्सा हैं, और देश भर में सार्वजनिक प्रदर्शनों और विरोध-प्रदर्शनों पर पुलिस की प्रतिक्रिया को नियंत्रित करने के लिए एक स्पष्ट प्रोटोकॉल की आवश्यकता है।

Swipe up for next shorts
Delhi Police का बड़ा खुलासा, 20 July Protest में शामिल थे 989 Criminals, उनमें से 101 पर चल रहा है Murder, 61 पर Rape Case

Delhi Police का बड़ा खुलासा, 20 July Protest में शामिल थे 989 Criminals, उनमें से 101 पर चल रहा है Murder, 61 पर Rape Case

राष्ट्रीय Jul 28, 2026 11:38AM

हम आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार की ओर से सरकार को सौंपी गई रिपोर्ट के अनुसार 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान हिंसा में शामिल 2,873 लोगों की पहचान की गई। इनमें से 989 लोगों का आपराधिक रिकॉर्ड गंभीर अपराधों से जुड़ा मिला।

Swipe up for next shorts
Prabhasakshi NewsRoom: Paper Leak जैसी बड़ी समस्या बन चुका है Data Leak, अब DRDO का संवेदनशील डाटा Dark Web पर आया!

Prabhasakshi NewsRoom: Paper Leak जैसी बड़ी समस्या बन चुका है Data Leak, अब DRDO का संवेदनशील डाटा Dark Web पर आया!

राष्ट्रीय Jul 28, 2026 11:13AM

ताजा मामला रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन से जुड़े कथित डाटा लीक का है। साइबर खतरे पर निगरानी रखने वाली तिरुवनंतपुरम स्थित एक साइबर फॉरेंसिक एवं रक्षा समाधान कंपनी ने दावा किया है कि लगभग 31 गीगाबाइट संवेदनशील डाटा डार्क वेब पर आठ हजार डॉलर में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है।

Swipe up for next shorts
Stock Market में भारी उछाल, Crude Oil कीमतों में गिरावट से निवेशकों की Wealth ₹5.10 लाख करोड़ बढ़ी

Stock Market में भारी उछाल, Crude Oil कीमतों में गिरावट से निवेशकों की Wealth ₹5.10 लाख करोड़ बढ़ी

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और रुपये की मजबूती ने भारतीय शेयर बाजार को नई गति प्रदान की है। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और सकारात्मक विदेशी निवेश के कारण सेंसेक्स और निफ्टी में करीब एक प्रतिशत की वृद्धि हुई। इस तेजी ने निवेशकों की संपत्ति में 5.10 लाख करोड़ रुपये जोड़कर बाजार धारणा को बेहद सकारात्मक और स्थिर बना दिया है।

Swipe up for next shorts
HDFC Bank Board Action: CEO Sashidhar Jagdishan समेत तीन टॉप अधिकारियों पर लगा ₹1 लाख का Fine

HDFC Bank Board Action: CEO Sashidhar Jagdishan समेत तीन टॉप अधिकारियों पर लगा ₹1 लाख का Fine

एचडीएफसी बैंक के बोर्ड ने एमएसआरडीसी जमा राशि मामले में व्यावसायिक सीमाओं के उल्लंघन के लिए सीईओ शशिधर जगदीशन और दो अन्य अधिकारियों पर जुर्माना लगाया है। हालांकि जांच में व्यक्तिगत लाभ का प्रमाण नहीं मिला, लेकिन नियामक मानदंडों से संभावित विचलन के कारण यह कार्रवाई हुई। यह बैंकिंग क्षेत्र में कॉर्पोरेट गवर्नेंस और संस्थागत पारदर्शिता के प्रति बैंक की जवाबदेही और अनुशासनात्मक दृष्टिकोण का विश्लेषण करता है।

Swipe up for next shorts
Indonesia के Central Bank Governor Perry Warjiyo का अचानक इस्तीफा, Rupiah में भारी गिरावट से हिला Market

Indonesia के Central Bank Governor Perry Warjiyo का अचानक इस्तीफा, Rupiah में भारी गिरावट से हिला Market

इंडोनेशियाई केंद्रीय बैंक के गवर्नर पेरी वारजियो का अचानक इस्तीफा देश के वित्तीय बाजारों के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। इस फैसले के बाद रुपिया की गिरती कीमत और निवेशकों की बढ़ती चिंताएं केंद्रीय बैंक की स्वायत्तता पर सवाल खड़े करती हैं। विश्लेषणात्मक दृष्टि से यह घटनाक्रम राजनीतिक दबाव और आर्थिक स्थिरता के बीच बढ़ते संघर्ष को दर्शाता है जो भविष्य की मौद्रिक नीतियों और अंतरराष्ट्रीय साख को गहराई से प्रभावित कर सकता है।

Swipe up for next shorts
China की Changxin Memory Technologies का IPO में धमाका, शेयरों में 470% की ऐतिहासिक उछाल

China की Changxin Memory Technologies का IPO में धमाका, शेयरों में 470% की ऐतिहासिक उछाल

चीन की दिग्गज चिप निर्माता चांगशिन मेमोरी टेक्नोलॉजीज ने शंघाई के स्टार बाजार में 470 प्रतिशत की ऐतिहासिक बढ़त के साथ शुरुआत कर वैश्विक बाजार को चौंका दिया है। 487 अरब डॉलर के बाजार मूल्य के साथ यह चीन की सबसे मूल्यवान सूचीबद्ध कंपनी बन गई है। यह शानदार प्रदर्शन न केवल एआई चिप्स की बढ़ती मांग को दिखाता है, बल्कि सेमीकंडक्टर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के प्रति चीन की मजबूत नीतिगत सफलता और निवेशकों के अटूट भरोसे का भी गहराई से विश्लेषण करता है। मांग और आपूर्ति के बीच का बड़ा अंतर इस क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं को और प्रबल बनाता है।

Swipe up for next shorts
Rampur: Jauhar University को बड़ी राहत, 38 इमारतों का ध्वस्तीकरण अगले आदेश तक टला

Rampur: Jauhar University को बड़ी राहत, 38 इमारतों का ध्वस्तीकरण अगले आदेश तक टला

रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण पर मुरादाबाद कमिश्नर ने अगली सूचना तक रोक लगा दी है, जिससे यूनिवर्सिटी को बड़ी राहत मिली है। यह कार्रवाई रामपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा बिना बिल्डिंग प्लान मंज़ूरी के निर्माण की रिपोर्ट के बाद शुरू की गई थी। समाजवादी पार्टी ने इसे राजनीतिक बदले की भावना बताते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा है, जो आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अहम हो गया है।

Swipe up for next shorts
RBI के उपायों से देश में आया 32 Billion Dollar का निवेश, Indian Economy की वित्तीय स्थिति होगी और मजबूत

RBI के उपायों से देश में आया 32 Billion Dollar का निवेश, Indian Economy की वित्तीय स्थिति होगी और मजबूत

भारतीय रिजर्व बैंक के नीतिगत उपायों से 32 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा प्रवाह हुआ है, जो भुगतान संतुलन को मजबूती देगा। एफसीएनआर जमा और ऋण बाजार में सात अरब डॉलर का निवेश आर्थिक स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण है। आरबीआई की यह रणनीति वैश्विक उतार-चढ़ाव के बीच रुपये को संतुलित रखने और भविष्य के महंगाई दबावों का सामना करने में सहायक सिद्ध होगी।

Swipe up for next shorts
BoB Cybersecurity Alert: हैकर्स के निशाने पर Bank of Baroda, डार्क वेब पर 1 TB डेटा के कथित लीक से हड़कंप

BoB Cybersecurity Alert: हैकर्स के निशाने पर Bank of Baroda, डार्क वेब पर 1 TB डेटा के कथित लीक से हड़कंप

बैंक ऑफ बड़ौदा में कथित 1 टीबी डेटा लीक की खबर डिजिटल बैंकिंग सुरक्षा और डेटा संरक्षण प्रणालियों की मजबूती पर सवाल उठाती है। डार्क वेब पर ग्राहकों की संवेदनशील जानकारी और गोपनीय आंतरिक रिपोर्टों की मौजूदगी वित्तीय सुरक्षा ढांचे के गहन विश्लेषण की मांग करती है। आधिकारिक जांच के बीच यह घटना बैंकिंग क्षेत्र में साइबर जोखिम प्रबंधन और सुदृढ़ सुरक्षा प्रोटोकॉल की आवश्यकता को रेखांकित करती है।

Swipe up for next shorts
भारत का सबसे गुप्त नेवल बेस INS Varsha, चीन की उड़ गई नींद !

भारत का सबसे गुप्त नेवल बेस INS Varsha, चीन की उड़ गई नींद !

कल्पना कीजिए कि एक परमाणु पनडुब्बी समुद्र की सतह पर आए बिना सीधे एक पानी के नीचे बनी सुरंग से पहाड़ों के अंदर दाखिल हो जाती है। ऊपर से देखने वाले किसी भी जासूसी सेटेलाइट को सिर्फ एक पहाड़ दिखेगा। लेकिन उसके अंदर भारत के समुद्री शिकारी यानी कि न्यूक्लियर सबमरीन युद्ध के लिए तैयार हो रहे होंगे। परमाणु सुरक्षा का किला बनना।

Swipe up for next shorts
Larung Gar Crackdown: चीनी अधिकारियों की नई कार्रवाई, बेघर भिक्षुओं को Monastery छोड़ने का आदेश

Larung Gar Crackdown: चीनी अधिकारियों की नई कार्रवाई, बेघर भिक्षुओं को Monastery छोड़ने का आदेश

'तिब्बत टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, इस आदेश में बेघर हुए भिक्षुओं और ननों के लिए किसी भी हालत में लारुंग गार में रहने पर रोक लगाई गई है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अधिकारियों ने उनके रहने की जगहें गिराने के बाद भिक्षुओं और ननों को जबरन उनके गृहनगर वापस भेजना शुरू कर दिया है।

Swipe up for next shorts
Bangladesh Communal Violence: 2026 की पहली छमाही में 44 मौतें, अल्पसंख्यकों पर हिंसा का सिलसिला जारी

Bangladesh Communal Violence: 2026 की पहली छमाही में 44 मौतें, अल्पसंख्यकों पर हिंसा का सिलसिला जारी

ढाका के नेशनल प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, परिषद ने कुछ आंकड़े पेश किए जिनसे पता चला कि 1 जनवरी से 30 जून 2026 के बीच देश भर में सांप्रदायिक हिंसा की 257 घटनाएं दर्ज की गईं। परिषद द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस छह महीने की अवधि में 40 घटनाओं में 44 लोगों की मौत हुई।

Swipe up for next shorts
PoJK Assembly Election Postponed: सुधनोती और रावलकोट में भड़का जनआक्रोश, 10 अगस्त तक टले चुनाव

PoJK Assembly Election Postponed: सुधनोती और रावलकोट में भड़का जनआक्रोश, 10 अगस्त तक टले चुनाव

आयोजकों के मुताबिक, शनिवार को सरकार के साथ बातचीत बेनतीजा रही, क्योंकि अधिकारियों ने कथित तौर पर हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को रिहा करने, कार्यकर्ताओं पर दर्ज मामले वापस लेने या कमिटी की मुख्य माँगें मानने से इनकार कर दिया।

Swipe up for next shorts
Donald Trump ने AI Images के जरिए दिखाया Iran पर हमला, 'दुनिया के रक्षक' अवतार में आए नजर

Donald Trump ने AI Images के जरिए दिखाया Iran पर हमला, 'दुनिया के रक्षक' अवतार में आए नजर

स्ट्राइक ऑन खार्ग नाम की एक और तस्वीर में ईरान के खार्ग द्वीप पर मौजूद मुख्य ऑयल टर्मिनल पर हवाई हमले को दिखाया गया है। इसमें जेट विमान आग के बड़े गोलों, घने धुएं और जलते हुए फ्यूल टैंकों के ऊपर से उड़ते हुए दिख रहे हैं।

Swipe up for next shorts
Iran का Nuclear Program खत्म होना ही चाहिए: US Visit से पहले PM Netanyahu का बड़ा अल्टीमेटम

Iran का Nuclear Program खत्म होना ही चाहिए: US Visit से पहले PM Netanyahu का बड़ा अल्टीमेटम

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत माइक वाल्ट्ज़ ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने कूटनीति का मौका देने के लिए ईरान पर हमले रोक दिए हैं। वाल्ट्ज़ ने फॉक्स न्यूज़ से कहा, "वह बातचीत के लिए कुछ गुंजाइश दे रहे हैं। वह इसे थोड़ा मौका दे रहे हैं।" राजदूत ने संकेत दिया कि वॉशिंगटन कूटनीतिक कोशिशों को जारी रखने के लिए फिलहाल सैन्य कार्रवाई से बच रहा है। एनबीसी न्यूज़ से बात करते हुए वाल्ट्ज़ ने कहा राष्ट्रपति सभी विकल्प खुले रखे हुए हैं।

Swipe up for next shorts
Ankit Sharma Murder Case में Delhi Police की बड़ी मांग, Tahir Hussain को मिले फांसी की सजा

Ankit Sharma Murder Case में Delhi Police की बड़ी मांग, Tahir Hussain को मिले फांसी की सजा

पुलिस ने इस अपराध को घिनौना, बेरहम और ठंडे दिमाग से की गई हत्या बताते हुए इसे दुर्लभतम मामलों की श्रेणी में रखा। हुसैन के वकील ने इस अपील का विरोध करते हुए तर्क दिया कि यह मामला मौत की सज़ा के लिए ज़रूरी कानूनी शर्तों को पूरा नहीं करता है। सज़ा की अवधि पर बहस के दौरान, सरकारी पक्ष ने अदालत से दोषियों के लिए ज़्यादा से ज़्यादा सज़ा की मांग की और कहा कि उन्होंने बहुत बेरहमी से काम किया था, इसलिए वे किसी भी तरह की नरमी के हकदार नहीं हैं।

Swipe up for next shorts
National Herald Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने गांधी परिवार को दिया 3 हफ़्ते का समय, ED की याचिका पर मांगा जवाब

National Herald Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने गांधी परिवार को दिया 3 हफ़्ते का समय, ED की याचिका पर मांगा जवाब

ट्रायल कोर्ट ने ED की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया था। जस्टिस मनोज जैन ने कहा कि मामले की सुनवाई 10 सितंबर को होगी। गांधी परिवार के अलावा, ईडी की याचिका पर सुमन दुबे, सैम पित्रोदा, यंग इंडियन, डोटेक्स मर्चेंडाइज प्राइवेट लिमिटेड और सुनील भंडारी को भी नोटिस जारी किए गए हैं।

Swipe up for next shorts
Dubai-Mumbai Indigo Flight की Rajkot में Emergency Landing: कार्गो होल्ड में धुआं दिखने से मचा हड़कंप

Dubai-Mumbai Indigo Flight की Rajkot में Emergency Landing: कार्गो होल्ड में धुआं दिखने से मचा हड़कंप

मिली जानकारी के मुताबिक, दोपहर 2:45 बजे इमरजेंसी घोषित की गई और विमान दोपहर 3:27 बजे राजकोट एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गया। सभी यात्रियों को बिना किसी घटना के सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और धुएं का कारण पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

Swipe up for next shorts
संसद में गतिरोध बरकरार, Amit Shah से जवाब को अड़ा विपक्ष, कार्यवाही ठप

संसद में गतिरोध बरकरार, Amit Shah से जवाब को अड़ा विपक्ष, कार्यवाही ठप

संसद में नीट प्रश्नपत्र लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर विपक्षी दलों के हंगामे के कारण गतिरोध बरकरार रहा, जिससे लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा शुरू नहीं हो सकी। विपक्षी दल गृह मंत्री अमित शाह से छात्रों पर कार्रवाई के मामले में जवाब की मांग पर अड़े रहे, जिसके चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित करनी पड़ी।

Swipe up for next shorts
6.7-इंच AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 6 Gen 3 के साथ आया Samsung Galaxy A27 5G, जानें पूरी डिटेल

6.7-इंच AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 6 Gen 3 के साथ आया Samsung Galaxy A27 5G, जानें पूरी डिटेल

Galaxy A27 5G में 6.7 इंच का फुल HD+ सुपर AMOLED Infinity-O डिस्प्ले दिया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 120Hz का रिफ्रेश रेट है, जिससे स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव काफी स्मूथ हो जाता है। कंपनी ने इसमें नया पंच-होल डिजाइन भी दिया है, जिससे डिस्प्ले ज्यादा आकर्षक नजर आती है।

Swipe up for next shorts
Madras High Court ने Karur Stampede पीड़ितों को नौकरी देने का सरकारी आदेश रद्द किया, Article 14 का हवाला

Madras High Court ने Karur Stampede पीड़ितों को नौकरी देने का सरकारी आदेश रद्द किया, Article 14 का हवाला

कोर्ट ने यह भी कहा कि इससे दूसरे लोगों के लिए भी ऐसी नौकरी की मांग करने का रास्ता खुल जाएगा। कोर्ट ने कहा कि कई अन्य लोग दूसरे सरकारी विभागों में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, और करूर भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों को नौकरी देकर दूसरों को नज़रअंदाज़ करना सही नहीं होगा।

Swipe up for next shorts
फिर से विरोध करने पर मजबूर होना पड़ेगा: CJP ने सरकार को दी चेतावनी

फिर से विरोध करने पर मजबूर होना पड़ेगा: CJP ने सरकार को दी चेतावनी

CJP ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सभी FIR वापस नहीं ली गईं और हिरासत में लिए गए छात्रों को रिहा नहीं किया गया, तो उन्हें एक और विरोध प्रदर्शन शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने सरकार पर पहले किए गए वादे के उल्लंघन का आरोप लगाया, जिसमें पेपर लीक विरोध प्रदर्शनों में शामिल छात्रों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई न करने का आश्वासन दिया गया था।

Swipe up for next shorts
समन्दर से लेकर रेगिस्तान तक... खतरनाक हालात का सामना कर रहे हैं भारतीय श्रमिक और नाविक

समन्दर से लेकर रेगिस्तान तक... खतरनाक हालात का सामना कर रहे हैं भारतीय श्रमिक और नाविक

समसामयिक Jul 27, 2026 5:04PM

भारत सरकार ने यूक्रेन के राजदूत डॉ. ओलेक्सांद्र पोलिशचुक को तलब कर ओडेसा के निकट व्यापारी जहाज MV OMORFI पर हुए हमले पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। इस हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई, जबकि जहाज पर सवार चार भारतीयों में दो सुरक्षित बताए गए हैं।

Swipe up for next shorts
Swiggy-Zomato को चुनौती: Flipkart जल्द शुरू करेगा Food Delivery सर्विस, ONDC से बढ़ेगी ताकत

Swiggy-Zomato को चुनौती: Flipkart जल्द शुरू करेगा Food Delivery सर्विस, ONDC से बढ़ेगी ताकत

फ्लिपकार्ट का फूड डिलीवरी बाजार में प्रवेश ई-कॉमर्स क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव को दर्शाता है। फ्लिपकार्ट मिनट्स की शानदार सफलता से उत्साहित कंपनी अब स्विगी और जोमैटो के प्रभुत्व को कड़ी चुनौती देने की तैयारी में है। ओएनडीसी के साथ संभावित जुड़ाव और टियर-2, टियर-3 शहरों में मजबूत पकड़ के जरिए फ्लिपकार्ट अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ा सकता है। यह कदम न केवल प्रतिस्पर्धा बढ़ाएगा बल्कि ग्राहकों को नई सेवाओं और बेहतर कीमतों का लाभ भी प्रदान करेगा।

Swipe up for next shorts
Donald Trump ने Ammunition Shortage को नकारा, बोले- US के पास ज़रूरत से ज़्यादा भंडार है

Donald Trump ने Ammunition Shortage को नकारा, बोले- US के पास ज़रूरत से ज़्यादा भंडार है

द वॉल स्ट्रीट जर्नल को दिए एक बयान में, ट्रंप ने उन दावों को खारिज कर दिया कि गोला-बारूद की घटती मात्रा अमेरिकी रक्षा क्षमताओं के लिए कोई समस्या पैदा कर रही है। उन्होंने जोर देकर कहा, "हमारे पास दुनिया में किसी भी अन्य देश की तुलना में कहीं अधिक गोला-बारूद है, और हमारी जरूरत से भी कहीं ज्यादा है।

Swipe up for next shorts
37 दिन के CJP आंदोलन पर हुए 'गुप्त समझौते' का सच बताए मोदी सरकार: Akhilesh Yadav की मांग

37 दिन के CJP आंदोलन पर हुए 'गुप्त समझौते' का सच बताए मोदी सरकार: Akhilesh Yadav की मांग

अखिलेश यादव ने 37 दिन चले CJP छात्र आंदोलन के गुप्त समझौते पर पारदर्शिता की मांग की, केंद्र सरकार पर छात्रों के खिलाफ़ कार्रवाई का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सिर्फ़ कड़े कानूनों से पेपर लीक नहीं रुकेंगे और 'जन-चेतना' को चुनौती देना सत्ताधारी व्यवस्था के लिए ही संकट बनेगा। यह मुद्दा परीक्षा सुधार और सरकारी जवाबदेही को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Swipe up for next shorts
Naveen Patnaik की BJD Leaders के साथ 'Special Intensive Revision' पर बैठक, Voter List से हटे 20 लाख नाम

Naveen Patnaik की BJD Leaders के साथ 'Special Intensive Revision' पर बैठक, Voter List से हटे 20 लाख नाम

लगभग 8.32 लाख मतदाता मृत हैं, इसलिए उनके नाम हटा दिए गए हैं। 10.07 लाख मतदाता या तो दूसरी जगह चले गए हैं या हमेशा अनुपस्थित रहते हैं। एक और कैटेगरी है जिसमें मतदाताओं का रजिस्ट्रेशन दो या उससे ज़्यादा जगहों पर हुआ है।

Swipe up for next shorts
दल-बदल कानून में 'खामियों' पर Kapil Sibal की याचिका, Supreme Court ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

दल-बदल कानून में 'खामियों' पर Kapil Sibal की याचिका, Supreme Court ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

बेंच ने आगे कहा कि ऐसे मुद्दों को आदर्श रूप से सदन के भीतर ही उठाया जाना चाहिए। जस्टिस नरसिम्हा ने कहा कि ये ऐसे मुद्दे हैं जिन्हें आम तौर पर सदन में उठाया जाना चाहिए; अगर ऐसा नहीं होता, तो कम से कम राजनीतिक दलों के सामने तो उठाया ही जाना चाहिए। 10वीं अनुसूची का मकसद विधायकों के बीच के कामकाज के तरीके को रेगुलेट करना है। हमने देखा है कि 10वीं अनुसूची के कामकाज में कई बड़ी दिक्कतें सामने आई हैं। लेकिन इसे बनाया किसने? इसे संसद सदस्यों (MP) ने ही बनाया है।

Swipe up for next shorts
मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, AC एक्टिविस्ट नहीं... इस्तीफे के बाद पहले रिएक्शन में ऐसा क्यों बोले धर्मेंद्र प्रधान

मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, AC एक्टिविस्ट नहीं... इस्तीफे के बाद पहले रिएक्शन में ऐसा क्यों बोले धर्मेंद्र प्रधान

नीट परीक्षा घोटाले और व्यापक छात्र विरोध के बाद शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले धर्मेंद्र प्रधान ने संसद में वापसी पर आत्मविश्वास दिखाया। जयराम रमेश की सहानुभूति पर उन्होंने खुद को 'ज़मीनी स्तर पर लड़ने वाला नेता' बताया, जो उनके राजनीतिक भविष्य और बीजेपी में अगली अहम भूमिका की अटकलों को बढ़ा रहा है। यह बयान उनके इस्तीफे के बावजूद उनकी दृढ़ता और पार्टी में उनकी लगातार महत्ता को दर्शाता है।

Swipe up for next shorts
धर्मेंद्र प्रधान की सिर्फ मंत्री पद की कुर्सी गयी, राजनीतिक कद बरकरार है

धर्मेंद्र प्रधान की सिर्फ मंत्री पद की कुर्सी गयी, राजनीतिक कद बरकरार है

स्तंभ Jul 27, 2026 4:04PM

मोदी सरकार संसद में पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026 भी लेकर आई है। सरकार का दावा है कि पेपर लीक जैसी घटनाओं पर कठोर कार्रवाई के लिए कानून को और मजबूत बनाया जा रहा है।

Swipe up for next shorts
Brigadier Promotion Row: पदोन्नति आदेश की अनदेखी पर Delhi High Court सख्त, सेना प्रमुख और केंद्र को नोटिस

Brigadier Promotion Row: पदोन्नति आदेश की अनदेखी पर Delhi High Court सख्त, सेना प्रमुख और केंद्र को नोटिस

जस्टिस मिनी पुष्करणा ने प्रतिवादियों से जवाब मांगा और मामले की अगली सुनवाई के लिए 19 अगस्त, 2026 की तारीख तय की। यह याचिका भारत सरकार, सेना प्रमुख और मिलिट्री सेक्रेटरी के खिलाफ 'कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट्स एक्ट' (न्यायालय की अवमानना ​​अधिनियम) के तहत दायर की गई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि AFT के 2 अप्रैल और 15 मई, 2026 के आदेशों की जानबूझकर अनदेखी की गई।

Swipe up for next shorts
एक CA भी SIT में होना चाहिए, 2 हफ्ते में दें स्टेटस रिपोर्ट, राम मंदिर डोनेशन स्कैम पर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

एक CA भी SIT में होना चाहिए, 2 हफ्ते में दें स्टेटस रिपोर्ट, राम मंदिर डोनेशन स्कैम पर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को चार याचिकाओं पर सुनवाई शुरू की, जिनमें से दो में CBI जांच की मांग की गई है। पिछली सुनवाई में, CJI ने SIT के पुनर्गठन का आदेश दिया था, जिसमें सीनियर IAS अधिकारियों की जगह सीनियर IPS अधिकारियों की अगुवाई वाली टीम या जांच के मकसद से खास तौर पर एक नई SIT बनाने को कहा गया था। उम्मीद है कि कल सुप्रीम कोर्ट राज्य की SIT द्वारा दाखिल अंतरिम जांच स्टेटस रिपोर्ट पर चर्चा करेगा।

Swipe up for next shorts
RML Hospital Super Speciality Block: ₹400 करोड़ का प्रोजेक्ट फिर भी इलाज नदारद, High Court सख्त

RML Hospital Super Speciality Block: ₹400 करोड़ का प्रोजेक्ट फिर भी इलाज नदारद, High Court सख्त

कोर्ट ने अधिकारियों से याचिका में उठाए गए मुद्दों पर निर्देश भी मांगे। हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने दिल्ली फायर सर्विस को भी प्रतिवादी (respondent) के तौर पर शामिल किया, क्योंकि इस सुविधा को चालू करने से जुड़े मुद्दों में कानूनी फायर सेफ्टी मंज़ूरी भी शामिल है। मामले की अगली सुनवाई 3 अगस्त, 2026 को होगी।

Swipe up for next shorts
आज भी बापू का अहिंसा का रास्ता सबसे प्रासंगिक,  सरकारें जनता की आवाज सुनें, राजघाट से बोले सोनम वांगचुक

आज भी बापू का अहिंसा का रास्ता सबसे प्रासंगिक, सरकारें जनता की आवाज सुनें, राजघाट से बोले सोनम वांगचुक

अपने अभियान की शुरुआत को याद करते हुए वांगचुक ने कहा कि आपको शायद याद होगा कि इसी तरह, जब मैं स्विट्जरलैंड से लौटा था, तो अनशन शुरू करने से पहले हमने राजघाट पर श्रद्धांजलि दी थी और फिर जंतर-मंतर गए थे।

Swipe up for next shorts
Karnataka की राजनीति में हलचल: Siddaramaiah ने कहा - 2028 में नहीं लड़ेंगे विधानसभा Election

Karnataka की राजनीति में हलचल: Siddaramaiah ने कहा - 2028 में नहीं लड़ेंगे विधानसभा Election

सिद्धारमैया ने 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव न लड़ने की घोषणा की है, जिसका मुख्य कारण उन्होंने राजनीति का पूरी तरह से भ्रष्ट हो जाना और ईमानदार चुनावी प्रक्रिया के लिए जगह की कमी बताया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने बढ़ती उम्र और गिरती सेहत को भी अपने इस फैसले की वजह बताया, हालांकि वे सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहेंगे। यह फैसला कर्नाटक की चुनावी राजनीति में धनबल के बढ़ते प्रभाव पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Swipe up for next shorts
E20 से जुड़े फर्जी AI वीडियो पर एक्शन, HC से मिली मुकदमा चलाने की मंजूरी, अपराध साबित होने पर किसको और कितनी होगी सजा?

E20 से जुड़े फर्जी AI वीडियो पर एक्शन, HC से मिली मुकदमा चलाने की मंजूरी, अपराध साबित होने पर किसको और कितनी होगी सजा?

'बार एंड बेंच' की रिपोर्ट के मुताबिक, जस्टिस अभय आहूजा की बेंच ने गडकरी को यह मुकदमा दायर करने की मंज़ूरी तब दी जब उनके वकील संदीप एस. लड्डा ने दलील दी कि कथित मानहानि वाला कंटेंट मुंबई में यूज़र्स के लिए अलग-अलग इंटरनेट प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध था। इससे बॉम्बे हाई कोर्ट के अधिकार क्षेत्र में मामले का एक बड़ा हिस्सा बनता है।

Swipe up for next shorts
अब दुनिया देखेगी Elephant-Dragon Tango, 6 साल बाद होने जा रहा है ऐसा काम, व्यापार में आएगी ऐतिहासिक तेजी?

अब दुनिया देखेगी Elephant-Dragon Tango, 6 साल बाद होने जा रहा है ऐसा काम, व्यापार में आएगी ऐतिहासिक तेजी?

पिछले एक साल में, दोनों देशों ने बातचीत फिर से शुरू करने के लिए धीरे-धीरे कई कदम उठाए हैं, जिनमें कैलाश मानसरोवर यात्रा को फिर से शुरू करना, सीधी उड़ानें दोबारा शुरू करने पर बातचीत और पारंपरिक सीमा व्यापार केंद्रों को फिर से खोलने के समझौते शामिल हैं। हालांकि सीमा से जुड़ा बड़ा विवाद अभी भी अनसुलझा है, लेकिन नाथू ला में व्यापार का फिर से शुरू होना एक अहम आर्थिक और कूटनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है।

Swipe up for next shorts
iPhone छोड़ Android अपनाना हुआ अब और भी आसान, Google का Android 17 लाएगा नया Data Transfer फीचर

iPhone छोड़ Android अपनाना हुआ अब और भी आसान, Google का Android 17 लाएगा नया Data Transfer फीचर

गूगल ने एंड्रॉइड 17 में नया माइग्रेशन सिस्टम पेश किया है जो आईफोन से एंड्रॉइड पर डेटा ट्रांसफर को सरल बनाता है। अब बिना थर्ड-पार्टी ऐप्स के सेटअप के दौरान ही क्यूआर कोड के जरिए फोटो, पासवर्ड और ई-सिम जैसी जानकारियां वायरलेस तरीके से ट्रांसफर होंगी। यह तकनीकी सुधार स्विचिंग की जटिलताओं को कम कर यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण विश्लेषणात्मक कदम है।

Swipe up for next shorts
India Summons Ukrainian Ambassador: भारतीय नाविक की मौत के बाद एक्शन में आया विदेश मंत्रालय,  यूक्रेन के राजदूत को किया तलब

India Summons Ukrainian Ambassador: भारतीय नाविक की मौत के बाद एक्शन में आया विदेश मंत्रालय, यूक्रेन के राजदूत को किया तलब

यूक्रेन के राजदूत डॉ. ओलेक्सांद्र पोलिशचुक भारत के विदेश मंत्रालय से बाहर निकले। उन्हें तलब किया गया था। एक जहाज़ पर हुए हमले में भारतीय नाविक की मौत के बाद भारत ने यूक्रेन के राजदूत को तलब किया। नाविकों के संगठन का कहना है कि हमले के लिए यूक्रेन का ड्रोन ज़िम्मेदार है।

Swipe up for next shorts
किरेन रिजिजू का ऐलान: विपक्ष चर्चा करे या न करे, Lok Sabha में पास होगा Public Examination Bill

किरेन रिजिजू का ऐलान: विपक्ष चर्चा करे या न करे, Lok Sabha में पास होगा Public Examination Bill

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने घोषणा की है कि सरकार विपक्ष की गैर-मौजूदगी में भी 'सार्वजनिक परीक्षा विधेयक' पारित करेगी, जिससे राजनीतिक गतिरोध बढ़ गया है। विपक्ष इस विधेयक को संसदीय समिति के पास भेजने और छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री के बयान की मांग कर रहा है, जबकि सरकार तुरंत चर्चा और पारित कराने पर जोर दे रही है। यह बिल परीक्षा सुधार से संबंधित चिंताओं के बीच आया है।

Swipe up for next shorts
BJP का Guru Ravidas जयंती पर 'समरसता संकल्प' महाअभियान, 7 महीने चलेगा देशव्यापी आयोजन

BJP का Guru Ravidas जयंती पर 'समरसता संकल्प' महाअभियान, 7 महीने चलेगा देशव्यापी आयोजन

भाजपा गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में 29 जुलाई, 2026 से सात महीने तक चलने वाले 'समरसता संकल्प अभियान' की शुरुआत करेगी। यह राष्ट्रव्यापी अभियान 131 कलशों की यात्रा, 21,000 कलश वंदना कार्यक्रमों और 51,000 मंदिरों में आयोजनों के माध्यम से देश के कोने-कोने तक पहुंचेगा, जो सामाजिक समरसता के संदेश के साथ-साथ राजनीतिक पहुँच को भी मजबूत करेगा। इस पहल को दलित समुदाय में पैठ बनाने के भाजपा के प्रयासों के तौर पर देखा जा रहा है।

Swipe up for next shorts