Kiren Rijiju का विपक्ष पर हमला: कांग्रेस, SP, CPI राम विरोधी, देश से मांगें माफी
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस, CPI और SP पर भगवान राम और राम मंदिर निर्माण का विरोध करने का आरोप लगाते हुए उनसे राष्ट्र तथा भगवान राम के अपमान के लिए माफी मांगने की मांग की। उन्होंने राम मंदिर के दान में कथित चोरी पर विपक्षी दलों के संसद में विरोध-प्रदर्शनों की कड़ी आलोचना की।



























































