लद्दाख के लिए ऐतिहासिक दिन! 5 नए ज़िलों के गठन को LG की मंज़ूरी, अब 2 के बजाय होंगे 7 ज़िले
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के विकास और प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में सोमवार को एक बड़ा मील का पत्थर स्थापित किया गया। लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने क्षेत्र में पाँच नए ज़िलों के गठन के आधिकारिक प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है।



























































