ये फोन है या Powerhouse? OnePlus लाया 8600mAh बैटरी और Dimensity 9500 वाला धांसू फोन
वनप्लस ने चीन में अपना परफॉर्मेंस-केंद्रित Ace 6 Ultra 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह फोन 8,600mAh की विशाल बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग से लैस है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट, 16GB तक रैम और 165Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो इसे गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए एक पावरहाउस बनाती है।



























































