Sansad Diary: लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा, राज्यसभा में हंगामा जारी
लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान विपक्षी दलों ने इसे मोदी सरकार की विफलता का प्रतीक बताया और नीट पेपर लीक व छात्र प्रदर्शन पर गृह मंत्री अमित शाह से जवाब माँगा। बिल में 10 साल जेल और 50 लाख जुर्माने का प्रावधान है, जिसका भाजपा ने यह कहकर बचाव किया कि यह सरकार की पेपर लीक रोकने की नीयत को दर्शाता है, वहीं राज्यसभा में हंगामे के कारण कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।



























































