आतंकवाद और Indus Valley Civilization साथ नहीं चलते, MEA ने Pakistan के दावे को किया सिरे से खारिज
जायसवाल ने कहा मैं साफ-साफ कहना चाहता हूं - जो देश सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देता रहा है, जो दशकों से धार्मिक कट्टरपंथ और हिंसा को बढ़ावा देता रहा है, वह किसी भी विविध सांस्कृतिक विरासत पर दावा नहीं कर सकता। अल्पसंख्यकों और उनके सांस्कृतिक अधिकारों की सुरक्षा के मामले में उनका बेहद खराब रिकॉर्ड ऐसी हताशा भरी कोशिशों को और भी झूठा साबित करता है।



























































