PoJK Rawalakot Violence: JAAC ने मीडिया के दावों को नकारा, कहा Pakistani Army ने की निहत्थे नागरिकों पर फायरिंग
एक्स पर कई पोस्ट में कमेटी ने उन खबरों को गलत बताया जिनमें कहा गया था कि प्रदर्शनकारियों ने जबरन शहर में घुसने की कोशिश की थी। ग्रुप ने लिखा, बेशर्म मीडिया कह रहा है कि जॉइंट एक्शन कमेटी ने रावलकोट में जबरन घुसने की कोशिश की। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि रावलकोट वहां के लोगों का है और आरोप लगाया कि पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने कार्रवाई के दौरान गोलाबारी और फायरिंग करके शांतिपूर्ण, निहत्थे नागरिकों की जान ले ली।



























































