शिव, विष्णु, ब्रह्मा...इंडोनेशिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिर प्रम्बानन पहुंचे PM मोदी, बोले- हमेशा शिव से जुड़ने का सौभाग्य मिला
मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण में सोमवार को जकार्ता पहुंचे। इस यात्रा के दौरान वह ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड भी जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति सुबियांतो ने इस धरोहर स्थल का दौरा किया और योग्याकार्ता में प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का उद्घाटन किया।



























































