सेक्स के समय लड़कों को करना चाहिए कंडोम को इस तरह से इस्तेमाल, गर्लफ्रेंड कभी नहीं होगी प्रेग्नेंट, एंजोय में भी नहीं आएगी कमी

यदि आप सेक्स के दौरान कंडोम का सही तरीके से प्रयोग करते हैं तो आप अनचाहे गर्भ और बढ़ती जनसंख्या को कम करने में अपना योगदान दे सकते हैं। हम आज आपको बताएंगे सही तरह से कैसे कंडोम का इस्तेमाल करें और अपने पैकेट को कैसे सुरक्षित रखें।
सेक्स शब्द सुनते ही लोगों के कान खड़े हो जाते हैं और वह निगाहें चुराने लगते हैं। ऐसा क्यों? आने वाले जनगणना के आंकड़ों में भारत दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बनने जा रहे है। ये पैदावार किसी और टेक्नोलॉजी से तो नहीं हो रही बल्कि दो लोगों के आपस में संभोग या सो-कॉल्ड वल्गर शब्द 'सेक्स' करके ही हो रही हैं। बढ़ती आबादी आज भारत की सबसे बड़ी समस्या बन रही हैं। बेरोजगारी, भुखमरी, संसाधनों की कमी आदि सबका कारण बढ़ती जनसंख्या है। कुछ चीजों पर खुलकर बात करके और शिक्षा के माध्यम से इस समस्या पर कंट्रोल किया जा सकता हैं। यदि आप सेक्स के दौरान कंडोम का सही तरीके से प्रयोग करते हैं तो आप अनचाहे गर्भ और बढ़ती जनसंख्या को कम करने में अपना योगदान दे सकते हैं। हम आज आपको बताएंगे सही तरह से कैसे कंडोम का इस्तेमाल करें और अपने पैकेट को कैसे सुरक्षित रखें।
इसे भी पढ़ें: Sex Worker Life Struggle | आसान नहीं होती है सेक्स वर्कर्स की जिंदगी, कभी ग्राहक करते हैं धोखाधड़ी तो कभी हत्या
पुरुष (बाहरी) कंडोम को कैसे पहनें और उतारें
1- कंडोम को सावधानी से खोलें और रैपर से निकालें।
2- खड़े, सख्त लिंग के सिर पर कंडोम रखें। अगर खतना नहीं हुआ है, तो पहले चमड़ी को पीछे खींच लें।
3- कंडोम की नोक से चुटकी भर हवा बाहर निकालें।
4- कंडोम को लिंग के नीचे तक उतारें।
5- सेक्स के बाद बाहर निकालने से पहले, कंडोम को नीचे से पकड़ें। फिर कंडोम को जगह पर पकड़कर बाहर खींच लें।
6- कंडोम को सावधानी से निकालें और कूड़ेदान में फेंक दें।
कंडोम का प्रयोग करने से जुड़ी आवश्यक सावधानियों का जरुर पालन करें-
1- जब भी आप सेक्स करें तो हर बार कंडोम का इस्तेमाल करें।
2- सेक्स करने से पहले कंडोम जरूर लगाएं।
3- कंडोम के पैकेज को पढ़ें और समाप्ति तिथि की जांच करें।
4- सुनिश्चित करें कि कोई दोष तो नहीं हैं।
5- कंडोम को ठंडी, सूखी जगह पर रखें।
6- लेटेक्स या पॉलीयूरेथेन कंडोम का प्रयोग करें।
7- फटने से बचाने के लिए पानी आधारित या सिलिकॉन आधारित स्नेहक का उपयोग करें।
8- कंडोम को अपने बटुए में न रखें क्योंकि गर्मी और घर्षण उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं।
9- नॉनऑक्सिनॉल-9 (एक शुक्राणुनाशक) का उपयोग न करें, क्योंकि इससे जलन हो सकती है।
10- बेबी ऑयल, लोशन, पेट्रोलियम जेली, या खाना पकाने के तेल जैसे तेल आधारित उत्पादों का उपयोग न करें क्योंकि इससे कंडोम फट जाएगा।
11- एक समय में एक से अधिक कंडोम का प्रयोग न करें।
12- कंडोम का पुन: उपयोग न करें।
अन्य न्यूज़















