India A Women vs Australia A: वैष्णवी शर्मा के छह विकेट से भारत को 322 रन की बढ़त

मोहाली में अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन भारत ए महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया ए की पहली पारी 176 रन पर समेट दी। वैष्णवी शर्मा ने 52 रन देकर 6 विकेट चटकाए। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ए ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 134 रन बना लिए हैं।
भारत ए महिला टीम ने वैष्णवी शर्मा के 52 रन देकर छह विकेट के शानदार प्रदर्शन से बुधवार को यहां एकमात्र अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ए पर 322 रन की बढ़त हासिल कर ली। भारत ए ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 134 रन बना लिए हैं जिसमें प्रिया पूनिया ने 59 रन का अहम योगदान रहा। इससे पहले भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए को पहली पारी में महज 176 रन पर समेट दिया था।
भारत ए महिला टीम ने दूसरे दिन अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 351 रन से आगे बढ़ाकर 364 रन पर खत्म की। निकी प्रसाद (91) हालांकि अपने शतक से चूक गईं। इसके बाद बाएं हाथ की स्पिनर वैष्णवी ने पुरानी गेंद का फायदा उठाते हुए ऑस्ट्रेलियाई पारी को जल्दी समेटने में अहम योगदान दिया।
कप्तान रेचल ट्रेनामन 44 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहीं। उन्होंने तालिया विल्सन (35 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 66 रन जोड़े। ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर बिना विकेट गंवाए 66 रन से 176 रन पर सभी आउट हो गया।
भारत के लिए शुचि उपाध्याय और निकी ने दो दो विकेट झटके।
अन्य न्यूज़














