भारतीयों ने तीरंदाजी चैंपियनशिप प्रतियोगिता में जीते 4 स्वर्ण पदक

indians-won-gold-medal-in-archery-championships

पारस हुड्डा और कोमालिका बारी की रिकर्व मिश्रित जोड़ी ने भी सोने का तमगा हासिल किया। कंपाउंड लड़कों की टीम ने भारत के लिये चौथा स्वर्ण पदक हासिल किया।

कोलकाता। भारत ने ढाका में आईएसएसएफ अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में मंगलवार को चार स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक जीते। लड़कियों की कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में प्रगति ने स्वर्ण और ईशा पवार ने कांस्य पदक जीता। प्रगति ने टीम और मिश्रित युगल में भी रजत पदक जीते। 

इसे भी पढ़ें: टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच को चौथी बार जीता लारेस विश्व खेल पुरस्कार

भारत ने दूसरा स्वर्ण लड़कों की रिकर्व टीम स्पर्धा में जीता। पारस हुड्डा और कोमालिका बारी की रिकर्व मिश्रित जोड़ी ने भी सोने का तमगा हासिल किया। कंपाउंड लड़कों की टीम ने भारत के लिये चौथा स्वर्ण पदक हासिल किया। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़