FIFA अंडर-17 विश्व कप की खिलाड़ियों के लिए अभ्यास की व्यवस्था करने के निर्देश

FIFA U-17 World Cup players

फीफा अंडर-17 विश्व कप की खिलाड़ियों के लिये अभ्यास की व्यवस्था करने के निर्देश दिए है।सिंघल ने कहा कि खेल विभाग ने संबंधित अधिकारियों को खिलाड़ियों के लिये सभी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिये हैं। भारत अगले साल 17 फरवरी से सात मार्च तक फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप का आयोजन करेगा।

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खेल विभाग को अगले साल होने वाले फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप फुटबॉल 2020 के लिये भारत की 35 सदस्यीय संभावित टीम में चुनी गयी राज्य की 12 खिलाड़ियों के लिये अभ्यास की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं। यहां जारी बयान के अनुसार गुरुवार को समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने खेल विभाग की सचिव पूजा सिंघल को खिलाड़ियों के लिये उच्चस्तरीय आवास और उचित भोजन की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिये।

इसे भी पढ़ें: भारत में 2023 वर्ल्ड कप के लिये योजना बनाने में व्यस्त हैं आरोन फिंच

सिंघल ने कहा कि खेल विभाग ने संबंधित अधिकारियों को खिलाड़ियों के लिये सभी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिये हैं। भारत अगले साल 17 फरवरी से सात मार्च तक फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप का आयोजन करेगा। पहले यह टूर्नामेंट इस साल नवंबर में होना था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़