Odisha: स्वर्ण पदक विजेता हॉकी खिलाड़ियों और स्टाफ को पांच पांच लाख रूपये देगी ओडिशा सरकार

Asian Games Hockey
Social Media

मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉल के जरिये खिलाड़ियों से बात भी की। उन्होंने कहा ,‘‘ भारतीय पुरूष हॉकी टीम को बधाई। उनके समर्पण और अथक परिश्रम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि हॉकी वाकई भारत का खेल है।

 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय पुरूष हॉकी टीम को बधाई देते हुए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हर खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ के सदस्य को पांच पांच लाख रूपये नकद पुरस्कार देने का ऐलान किया है।

पटनायक ने शुक्रवार को कहा कि एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर पेरिस ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाली टीम को उनके इस प्रदर्शन के सम्मान में यह पुरस्कार दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉल के जरिये खिलाड़ियों से बात भी की। उन्होंने कहा ,‘‘ भारतीय पुरूष हॉकी टीम को बधाई। उनके समर्पण और अथक परिश्रम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि हॉकी वाकई भारत का खेल है।

ओडिशा में हमारे दिलों में हॉकी की खास जगह है और यह ऐतिहासिक दिन हमारी स्मृतियों में हमेशा रहेगा। पेरिस ओलंपिक के लिये टीम को शुभकामना।’’ ओडिशा 2018 से भारतीय हॉकी टीमों का प्रायोजक है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़