CWG 2022: रेसलिंग में रवि दहिया ने दिखाया दम, भारत को मिला एक और गोल्ड मेडल

ravi dahiya
ANI
अंकित सिंह । Aug 6 2022 10:17PM

भारत ने अब तक 4 गोल्ड जीते हैं। इससे पहले भारत की ओर से मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम, सुधीर (पावर लिफ्टिंग), बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया ने गोल्ड मेडल जीते हैं।

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने एक और गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। रेसलिंग में भारत के रवि दहिया ने नाइजीरिया के खिलाड़ी को 10-0 से मात दी है। रवि दहिया ने इस मुकाबले में दमदार दम दिखाया। यही कारण रहा कि रवि दहिया को इस मुकाबले को जीतने में महज 3 मिनट से भी कम समय लगा। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत का यह भारत दसवां गोल्ड मेडल है। वहीं, कुश्ती में भारत ने अब तक 4 गोल्ड जीते हैं।  इससे पहले भारत की ओर से मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम, सुधीर (पावर लिफ्टिंग), बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया ने गोल्ड मेडल जीते हैं।

इसे भी पढ़ें: CWG 2022: मुक्केबाज अमित पंघाल और नीतू गंघास फाइनल में, रजत पदक पक्के

तोक्यो ओलंपिक रजत पदक विजेता रवि दहिया ने राष्ट्रमंडल खेलों में पुरूषों की 57 किग्रा स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। इससे पहले तोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता रवि दहिया ने न्यूजीलैंड के सूरज सिंह और पाकिस्तान के असद अली को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हराया था। वहीं, भारत की पूजा गेहलोत ने राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की 50 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है।

इसे भी पढ़ें: CWG 2022: विनेश फोगाट ने रचा इतिहास, लगाई गोल्ड की हैट्रिक, श्रीलंका के पहलवान को हराया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा कि वह एक चैंपियन की तरह खेले और हमारे देश के लिए बहुत गर्व की बात है। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के लिए रवि दहिया को अभूतपूर्व बधाई। उनकी सफलता साबित करती है कि कोई भी सपना बहुत बड़ा नहीं होता अगर कोई जुनूनी और समर्पित हो। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने लिखा कि रवि दहिया के शीर्ष पर कितनी स्थिर वृद्धि! पिछले साल एक ओलंपिक रजत 2022 में CWG गोल्ड के साथ शीर्ष पर रहा, आप वास्तव में एक रोल पर हैं। आज का खेल जहां आपने एक बार में 8 अंक बटोरे, यह विश्व मंच पर आपकी श्रेष्ठता का प्रमाण है। आप हमें गौरवान्वित करते हैं!! 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़