फ्लाईबोर्डिंग का लेना है मजा, तो भारत में इन जगहों को करें एक्सप्लोर

flyboarding in india
प्रतिरूप फोटो
unsplash

फ्लाईबोर्डिग करने में काफी मजा आता है इसके लिए आपको विदेश जाने की जरुरत नहीं, भारत में ऐसी कई जगहें जहां फ्लाईबोर्डिंग मजा ले सकते हैं। आप इंडिया में इस वाटर स्पोर्ट्स का मजा ले सकते है।फ्लाईबोर्डिंग कतर से लेकर थाईलैंड तक काफी फेमस है। आइए आपको बताते है कि भारत के किन जगहों पर आप फ्लाईबोर्डिंग कर सकते है।

वाटर स्पोर्ट्स के मजे लेना हर किसी को बेहद पसंद होता है, पानी पर मस्ती करने का मजा अलग ही होता है। छुट्टियों में जब घूमने जाते हैं तो बोटिंग से लेकर स्कूबा डाइविंग, जेट स्कीइंग, रिवर राफ्टिंग जैसे कई वाटर के स्पोर्ट्स को काफी एन्जॉय करते है। काफी समय से फ्लाईबोर्डिग को बहुत पसंद किया जा रहा है। बता दें कि, फ्लाईबोर्डिंग कतर से लेकर थाईलैंड तक काफी फेमस है। हालांकि अब भारत में भी इस वाटर स्पोर्ट्स के मजा लेने लगे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं इन जगहों के बारे में-

बागा बीच 

भारत मे फ्लाईबोर्डिंग का मजा लेने केलिए आपको गोवा में जाना होगा। गोवा के बागा बीच पर फ्लाईबोर्डिंग के लिए टूरिस्ट का पसंदीदा प्लेस है। अगर आपको एडवेंचर्स एक्टिविटीज करना काफी पसंद है तो आपको बागा बीच जरुर जाना चाहिए। गोवा के बागा बीच पर फ्लाईबोर्डिंग सेशन उपलब्ध हैं, यहां पर खूबसूरत बीचेस के नजारा देखने को मिलता है। फ्लाईबोर्डिंग से लहरों के ऊपर चढ़ने का अलग ही मजा है।

अंजुना बीच

बागा बीच के अलवा अंजुना बीच पर भी फ्लाईबोर्डिंग का मजा लें सकते है। यह बीच बोहेमियन वातावरण के लिए काफी फेमस है। अंजुना का आरामदायक माहौल और फ्लाईबोर्डिंग की एड्रेनालाईन की भीड आपके हॉलिडे को बेहद ही खास बना देगा।

कैलंगुट बीच

कैलंगुट बीच के गोवा में समुद्र तटों की रानी कहा जाता है।  यह जगह भी फ्लाईबोर्डिंग के लिए सबसे खास है। जब आप यहां पर फ्लाईबोर्डिंग के रोमांच को महसूस कर ही सकते हैं। इसके साथ ही कैलंगुट बीच की प्राकृतिक सुंदरता का नजारा भी आपका मन मोह लेगा।

डोना पाउला

यह जगह भी फ्लाईबोर्डिंग के लिए परफेक्ट है, गोवा की राजधानी पणजी से केवल 7 किलोमीटर दूर डोना पाउला उत्तरी गोवा के सबसे आकर्षक बीच के रुप में माना जाता है। गोवा में आने वाले टूरिस्ट डोना पाउला घूमना और वहां के सौंदर्य को एक्सीपीरियंस करना काफी पसंद करते हैं। यहां पर आप कई वाटर स्पोर्ट्स का मजा भी उठा सकते हैं। डोना पाउला फ्लाईबोर्डिंग भी उपलब्ध है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़