ये हैं दुनिया की 5 सबसे अजीबोगरीब एयरलाइंस, एक में तो बिकिनी में नज़र आती हैं एयर होस्टेस

सभी एयरलाइन्स के अपने अलग-अलग कायदे-कानून होते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे अनोखे एयरलाइन्स के बारे में बताएंगे जो बाकियों से काफी हटके हैं। इनमें से किसी एयरलाइन में फ्लाइट अटेंडेंट बिकनी में लोगों को अटेंड करती हैं तो कहीं यात्रियों को स्पा और मसाज की सुविधा मिलती है।
हर एयरलाइन के अपने अलग नियम होते हैं। हवाई जहाज की डिजाइनिंग हो, फ्लाइट अटेंडेंट का पहनावा हो या फ्लाइट का फेयर, सभी एयरलाइन्स के अपने अलग-अलग कायदे-कानून होते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे अनोखे एयरलाइन्स के बारे में बताएंगे जो बाकियों से काफी हटके हैं। इनमें से किसी एयरलाइन में फ्लाइट अटेंडेंट बिकनी में लोगों को अटेंड करती हैं तो कहीं यात्रियों को स्पा और मसाज की सुविधा मिलती है। आज के इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ अनोखी एयरलाइन्स के बारे में बताने जा रहे हैं -
इसे भी पढ़ें: ऐसा अनोखा देवी मंदिर जहाँ नहीं है माता की कोई मूर्ति, आँखों पर पट्टी बाँधकर की जाती है पूजा
एयर माल्टा
फ्लाइट का लंबा सफर यकीनन थका देने वाला होता है। लेकिन एयर माल्टा फ्लाइट में लोगों को फ्री में स्पा और मसाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इस एयरलाइन्स में स्पा वाउचर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स के साथ यात्रियों को हाथ-पैर और गर्दन की मालिश दी जाती है। एयर माल्टा फ्लाइट में यह सुविधा यात्रियों को जुलाई 2015 से दी जा रही है।
एयर न्यूजीलैंड
एयर न्यूजीलैंड में न्यूजीलैंड और लॉस एंजिल्स के बीच उड़ान भरने वाले यात्रियों को स्काईकाउच खरीदने का मौका मिला है। इसमें वे सीटों को सोफे और बिस्तर में बदल सकते हैं और कडल क्लास का मजा ले सकते हैं। ये सीटें खासतौर पर कपल्स और परिवार के बीच काफी पॉपुलर हैं। एयर न्यूजीलैंड में यह सुविधा 2011 के बाद से शुरू की गई है।
ईवा एयर हैलो किट्टी
ताइवान की इस एयरलाइन में दी जाने वाली सभी सुविधाएं हैलो कित्ती थीम पर आधारित हैं। इस फ्लाइट में उपलब्ध तकिए, नैपकिन और टॉवल, सब कुछ हैलो किट्टी डिज़ाइन का होता है। इतना ही नहीं, यहाँ फ्लाइट अटेंडेंट के कपड़े और विमान भी हैलो किट्टी डिज़ाइन का ही है। ये फ्लाइट वाकई काफी अलग और अनोखी है।
WOW Air
आइसलैंड की कम लागत वाली उड़ानों के लिए जानी जाने वाली WOW Air ने फरवरी 2016 में LGBT समुदाय के समर्थन में क नया गुलाबी Airbus A330 लॉन्च किया, जिसका नाम 'TF-GAY' है। इस फ्लाइट का रुट रेकजाविक से सैन फ्रांसिस्को तक का है।
इसे भी पढ़ें: इस चमत्कारी झील की मिट्टी शरीर पर लगाने से दूर हो जाती हैं गंभीर बीमारियां, जानें इसके पीछे की कहानी
वाईट जेट एयर
वाईट जेट एयरलाइन में एयर होस्टेस बिकनी में लोगों को अटेंड करती हैं। सबसे दिलचस्प बात ये है कि फ्लाइट में इससे जुड़ा कोई विवाद नहीं हुआ है।
- प्रिया मिश्रा
अन्य न्यूज़














