जम्मू कश्मीर की ये खास जगहें जो आपको दीवाना बना देगी, जल्द से जल्द प्लान बनाएं

Jammu And Kashmir
Unsplash

अगर आप भी जम्मू और कश्मीर घूमने का प्लान आप बना रहे हैं तो इन टॉप जगहों पर जरुर जाएं। इन जगहों पर जा कर आपको खुद ही मोहित हो जाएंगे। जम्मू और कश्मीर की खूबसूरती के चलते इसे अक्सर भारत का स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। चलिए आपको जम्मू और कश्मीर की सुंदर जगहों के बारे में बताते हैं।

चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए अगर आप कहीं बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो यह लेख आपके लिए है। जम्मू कश्मीर देश का ऐसा प्रान्त है जिसे धरती का स्वर्ग कहा जाता है। कश्मीर की खूबसूरती को देख के आपका मन भी इस जगह से प्यार करने लगेगा। यहां पर हजारों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। हिमालय और पीर पंजाल पर्वतों के बीच में मौजूद लगभग हर किसी का सपना होता है। जम्मू और कश्मीर की खूबसूरती के चलते इसे अक्सर भारत का स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। चलिए आपको जम्मू और कश्मीर की सुंदर जगहों के बारे में बताते हैं।

चतपाल

जम्मू- कश्मीर में स्थित सबसे मनमोहक और खूबसूरत ऑफबीट डेस्टिनेशन का जिक्र होता है, तो चतपाल का नाम जरुर लिया जाता है। हिमालय की हसीन वादियों में मौजूद यह हिल स्टेशन खुदरत का खजाना माना जाता है। चतपाल के बारे में बहुत कम पर्यटक ही जानते हैं। इसलिए, यहां बहुत कम भीड़ रहती है। बर्फ से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और ठंडी हवाएं और खूबसूरत नजारा देखने के लिए बहुत ही बढ़िया जगह है। दरअसल, चतपाल श्रीनगर से करीब 3 घंटे की दूरी पर है।

लोलाब वैली

 जम्मू-कश्मीर में खूबसूरत और मनमोहक वैली मौजूद हैं, लेकिन किसी टॉप ऑफबीट बैली की बात करें, तो लोलाब वैली का जिक्र जरुर होता है। इस घाटी की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि इसे लैंड ऑफ लव भी कहा जाता है। यहां आप एडवेंचर एक्टिविटीज का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

युसमार्ग

समुद्र तल से करीब 7 हजार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद यह जगह टॉफ ऑफबीट डेस्टिनेशन में एक माना जाता है। कहा जाता है इस स्थान पर एक बार यीशु रहे थे। यहां पर हमेशा शांत वातावरण रहता है। जिन लोगों को जीवन में शांति चाहिए, वे लोग इस जगह पर घूमने जा सकते हैं।  बर्फ से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घास के मैदान और झील-झरने युसमर्ग प्राकृतिक खूबसूरती का लुत्फ उठा सकते हैं।

दूधपथरी 

जम्मू-कश्मीर की इस खास ऑफबीट हिल स्टेशन घूमने की बात होती है, तो सबसे पहले दूधपथरी का नाम जरुर शैल रहता है। यह जगह खूबसूरती के मामले में काफी बढ़िया। इसे दूध की घाटी भी बोला जाता है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, हरे-भरे मैदान और झील-झरनों के बीच में स्थित दूधपथरी शांतिप्रिय जगह भी है। पीर पंजाल पर्वतमाला की गोद में यह हिल स्टेशन एक्सप्लोर करने के बाद आप इसे जगह को भूल नहीं पाएंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़