US Independence Day 2022: ब्रिटिशर्स के चंगुल से ऐसे आजाद हुआ था अमेरिका, जानिए क्यों खास है चार जुलाई?

america
google creative

18वीं शताब्दी में अमेरिका को ब्रिटेन शासन से 13 अमेरिकी कॉलोनियों से आजादी मिली थी। 4 जुलाई 1776 को अमेरिका ब्रिटेन से आजादी का ऐलान किया था। इस दिन पूरे देश में अवकाश रहता है। अमेरिका के इंडिपेंडेंस डे पर परेड का आयोजन होता है।

हर साल 4 जुलाई को संयुक्त राज्य अमेरिका अपना स्वंत्रता दिवस मनाता है। जी हां, दुनिया का सबसे ज्यादा ताकतवर देश भी एक समय पर गुलाम था। 18वीं शताब्दी में अमेरिका को ब्रिटेन शासन से 13 अमेरिकी कॉलोनियों से आजादी मिली थी। 4 जुलाई 1776 को अमेरिका ब्रिटेन से आजादी का ऐलान किया था। इस दिन पूरे देश में अवकाश रहता है। अमेरिका के इंडिपेंडेंस डे पर परेड का आयोजन होता है। अमेरिका वासी इस दिन लाल, सफेद और नीले रंग के कपड़े पहनते हैं। पार्कों में पिकनिक, गेम्स, राजनीतिक भाषण और दूसरी तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होता है। इस दिन आतिशबाजी भी खासतौर पर होती है। ये दिन अमेरिका का राष्ट्रीय दिवस है।

संयुक्त राज्य अमेरिका में क्यों खास है 4 जुलाई? 

भारत की तरह अमेरिका भी ब्रिटिशर्स का गुलाम रहा है। अंग्रेजों ने अमेरिका में भी लोगों पर भी खूब अत्याचार किया है। नतीजतन, ब्रिटिशर्स और अमेरिकियों के बीच टकराव बढ़ने लगा। जिसके बाद 2 जुलाई 1776 को 13 अमेरिकी कॉलोनियों में से 12 ने आधिकारिक तौर पर ग्रेट ब्रिटेन से अलग होने का निर्णय लिया। कॉन्टिनेंटल कांग्रेस की तरफ से एक वोट के जरिए स्वतंत्रता की मांग की गयी। इसके 2 दिन बाद, 4 जुलाई को सभी 13 कॉलोनियों ने स्वतंत्रता के घोषणा को अपनाने के लिए मतदान किया। घोषणापत्र पर हस्ताक्षर कर उन्होंने खुद को आजाद घोषित कर दिया। इसी दिन से अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस मनाया जाने लगा।

इसे भी पढ़ें: ब्रिटेन ने भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर 75 छात्रवृत्तियों की शुरूआत की

13 कॉलोनियों ने मिलकर आजादी की घोषणा की थी जिसे 'डिक्लेरेशन आफ इंडिपेंडेंस' भी कहा जाता है। स्वतंत्रता के बाद जनरल जॉर्ज वॉशिंगटन अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने। इन्हीं के नाम पर अमेरिका की राजधानी का नाम रखा गया है। कॉन्टिनेंटल कांग्रेस के सदस्यों में थॉमस जेफरसन भी शामिल थे। इन्हीं की सलाह पर कमेटी के बाकी सदस्यों ने घोषणापत्र को तैयार किया था। सन 1801 जेफरसन अमेरिका के तीसरे राष्ट्रपति के तौर पर नियुक्त हुए। 4 जुलाई 1801 में व्हाइट हाउस ने पहली बार 4 जुलाई को आधिकारिक स्वतंत्रता दिवस घोषित किया था।

इसे भी पढ़ें: अमृतसर के 445 वें स्थापना दिवस पर 450 वन तैयार करेगा अमेरिका का सिख संगठन

गलती से हुई थी अमेरिका की खोज 

कहा जाता है कि क्रिस्टोफर कोलंबस ने गलती से अमेरिका की खोज की थी। कोलंबस भारत की खोज करने के लिए निकले थे और वह गलती से अमेरिका पहुंच गए थे। जब कोलंबस ने बताया कि उन्होंने एक द्वीप की खोज की है तो कई देशों ने यहां कब्जा करने की कोशिश की। तब ब्रिटेन ने यहां अपना कब्जा कर लिया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़