World Social Media Day 2025: हर साल 30 जून को मनाया जाता है वर्ल्ड सोशल मीडिया डे, जानिए इतिहास और महत्व

World Social Media Day 2025
Creative Commons licenses/Wikimedia Commons

हर साल 30 जून को वर्ल्ड सोशल मीडिया डे मनाया जाता है। सोशल मीडिया दिखाता है कि काल्पनिक और वास्तविकता के बीच समान रेखा होती है। लोग रोजाना कई घंटे सोशल मीडिया पर बिताते हैं। खासकर युवा इसके आदी हो चुके हैं।

वर्तमान समय में सोशल मीडिया हमारी लाइफ का एक जरूरी हिस्सा बन चुका है। लोग रोजाना कई घंटे सोशल मीडिया पर बिताते हैं। खासकर युवा इसके आदी हो चुके हैं। यह संचार, कनेक्टिविटी और सूचना शेयर करने का सबसे आसान तरीका है। वहीं हर साल 30 जून को वर्ल्ड सोशल मीडिया डे मनाया जाता है। सोशल मीडिया दिखाता है कि काल्पनिक और वास्तविकता के बीच समान रेखा होती है। तो आइए जानते हैं इस दिन के इतिहास और महत्व के बारे में...

इतिहास

साल 2010 में डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म मैशेबल द्वारा विश्व सोशल मीडिया दिवस की शुरुआत की गई थी। मैशेबल का उद्देश्य मीडिया, संचार और समाज को सभी रूपों में बदलने में सोशल मीडिया को एक वैश्विक उत्सव के रूप में बनाना था। जिसके बाद इस दिन ने काफी लोकप्रियता हासिल की और आज के समय में सोशल मीडिया पर ही दुनिया भर के लोग और संगठन निर्भर हैं। इस दिन को सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल करने और उसको बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।

महत्व

यह दिन हमारे जीवन में सोशल मीडिया के महत्व को पहचानने के लिए मनाया जाता है। वर्ल्ड सोशल मीडिया डे कनेक्शन को बढ़ावा देने, सकारात्मक बदलाव को प्रभावित करने और जागरुकता फैलाने के फायदों के बारे में बताता है। यह दुनियाभर के लोगों, व्यवसायों और समुदायों को एक साथ लाता है।

यह दिन मनाने का कारण

सोशल मीडिया को पसंद करने का मुख्य कारण यह है कि यह हमें नए लोगों से जोड़ता है। लोग अपनी खुलकर राय शेयर करते हैं और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। अक्सर सोशल मीडिया के माध्यम से उभरते हुए कलाकारों ने स्टारडम पाया है। सोशल मीडिया लोगों के लिए संभावनाओं की नई दुनिया खोलता है। तो वहीं कई लोग लगातार अपडेट रहने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़