गर्मियों में फायदेमंद है आमरस, जानिये इसे बनाने की विधि

how to make aam ras
मिताली जैन । Jul 14 2018 5:03PM

गर्मी के मौसम में लोग जिस चीज को सबसे ज्यादा खाना पसंद करते हैं, वह है आम। आम को लोग कई तरीको से खाते हैं। कभी इसे यूं ही काटकर तो कभी इसका शेक या लस्सी बनाकर। ऐसी ही एक स्वादिष्ट डिश है आम रस।

गर्मी के मौसम में लोग जिस चीज को सबसे ज्यादा खाना पसंद करते हैं, वह है आम। आम को लोग कई तरीको से खाते हैं। कभी इसे यूं ही काटकर तो कभी इसका शेक या लस्सी बनाकर। ऐसी ही एक स्वादिष्ट डिश है आम रस। स्वाद से भरपूर यह आमरस चंद मिनटों में ही तैयार हो जाता है। गर्मी के मौसम में अगर आपने आमरस का लुत्फ नहीं लिया तो समझ लीजिए कि आपने आम का असली स्वाद ही नहीं चखा। तो चलिए जानते हैं आमरस बनाने की विधि के बारे में−

सामग्री

चार से पांच आम

कुछ आम के टुकड़े

चार−पांच चम्मच शक्कर

एक चौथाई चम्मच सौंठ का पाउडर

एक चुटकी नमक

एक कटोरी दूध

विधि− आमरस बनाने के लिए आप पहले चार−पांच आमों को धोकर साफ कर लें। अब इन्हें अपने हाथों की मदद से चारों तरफ से हल्का−हल्का दबाएं, ताकि यह नरम हो जाएं। इसके बाद आप अपने हाथों की मदद से ही एक बाउल में इनका सारा पल्प निकाल लें। 

आप इस दौरान आम के छिलके व गुठलियों को दूसरे बाउल में इकट्ठा करते चले जाएं। जब आप सारे आम का रस निकाल लें। तो बचे हुए आम के छिलके व गुठलियों के बाउल में एक कटोरी दूध डालकर अच्छे से मिक्स करें। ऐसा करने से आम के छिलकों व गुठलियों में जो भी रस बचा होगा, वह भी निकल जाएगा। अब आप इस दूध को अपने पल्प में डाल लें। 

इसके बाद आप एक ब्लेंडर की मदद से इसे अच्छे से ब्लेंड कर लें ताकि यह एक स्मूद टेक्सचर ले ले। इसके बाद आप इसमें चार से पांच चम्मच पिसी हुई शक्कर डालें और फिर से ब्लेंड करें। अब आप इसे एक चम्मच टेस्ट करें ताकि आपको पता चल जाए कि आपका आमरस कितना मीठा है। अगर मिठास सही है तो फिर आप इसमें सौंठ का पाउडर व एक चुटकी नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें।

अंत में आप इसमें आम के कुछ टुकड़े डालें। आपका आम का रस तैयार है। आप इसे फ्रिज में रखें और उसके बाद ठंडा−ठंडा सर्व करें।

नोटः चूंकि आम की तासीर गर्म होती है और अत्यधिक आम का सेवन परेशानी खड़ी कर सकता है। इसलिए आप आमरस बनाते समय इसमें सौंठ का पाउडर अवश्य डालें। सौंठ का पाउडर आमरस में डालने से आपके पेट को ठंडक मिलती है।  

-मिताली जैन

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़