सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा से जानें हेल्दी और टेस्टी चिली कीवी साल्सा बनाने की विधि

Chilean kiwi salsa
मिताली जैन । Sep 5 2021 8:01AM

सबसे पहले आप एक कीवी लें और उसे छीलकर बारीक काट लें। इसके बाद आप एक प्याज लेकर उसे भी बारीक काट लें। अब आप एक बाउल लें और उसमें कटा हुआ कीवी और प्याज डालें। इसके बाद आप इसमें ताजा कटा हरा धनिया डालें।

जब भी स्नैक टाइम होता है, तो हम कुछ ना कुछ अच्छा खाने की इच्छा करते हैं। लेकिन अक्सर स्वाद के चक्कर में हम अपनी सेहत के साथ समझौता कर लेते हैं। हालांकि, आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। ऐसी कई रेसिपीज हैं, जो खाने में जितनी लाजवाब होती है, उतना ही हेल्दी भी होती हैं। इन्हीं रेसिपीज में से एक चिली कीवी साल्सा। साल्सा डिप को अमूमन नाचोसा या टोरटिला चिप्स के साथ सर्व किया जाता है। आपने कई बार टमाटर साल्सा बनाया होगा। लेकिन अगर आप इसे एक टि्वस्ट के साथ बनाना चाहते हैं तो चिली कीवी साल्सा बना सकते हैं। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस डिलिशियस रेसिपी को शेयर किया है। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं चिली कीवी साल्सा−

इसे भी पढ़ें: घर पर नहीं है कोई सब्जी तो ट्राई करें ये रेसिपीज़, रोटी और परांठों के साथ खाने के लिए है बेस्ट

चिली कीवी साल्सा बनाने की सामग्री−

- कीवी

- एक प्याज बारीक टुकड़ों में कटा हुआ

- ताजा कटा हरा धनिया

- जेलोपीनो 

- नींबू का रस

- नमक

- चिली फलेक्स

इसे भी पढ़ें: सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा से जानें हेल्दी सीड्स क्रैकर बनाने की आसान रेसिपी

चिली कीवी साल्सा बनाने की विधि−

- सबसे पहले आप एक कीवी लें और उसे छीलकर बारीक काट लें।

- इसके बाद आप एक प्याज लेकर उसे भी बारीक काट लें।

- अब आप एक बाउल लें और उसमें कटा हुआ कीवी और प्याज डालें।

- इसके बाद आप इसमें ताजा कटा हरा धनिया डालें।

- अब आप कुछ जेलोपीनो लेकर उसे भी काट लें और उसे भी बाउल में एड कर लें।

- अब आप इसमें स्वादानुसार नमक, नींबू का रस और चिली फलेक्स डालें।

- अब आप इसे अच्छी तरह मिक्स करें।

- आपके चिली कीवी सालसा बनकर तैयार है।

- अब आप इसे नाचोस चिप्स या टोरटिला चिप्स के साथ सर्व करें।

नोट− जब आप इस रेसिपी में कीवी का इस्तेमाल करें तो कोशिश करें कि वह इतना अधिक भी ना पका हो, कि बेहद साफट हो। 

चूंकि कीवी स्वाद में खट्टे होते हैं, तो ऐसे में अगर आप चाहें तो नींबू के रस को स्किप भी कर सकती हैं या उसे एडजस्ट कर सकती हैं।

- मिताली जैन

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़