किचन की जिद्दी से जिद्दी दाग वाली जगहें होगी साफ, बेकिंग सोडा का करें यूज, सादा पानी से कुछ नहीं होगा

kitchen
Unsplash

किचन में लगी हुई गंदगी सादे पानी से साफ तो नहीं होने वाली है। अगर आपकी किचन की कुछ जगहें हद से ज्यादा गंदी हैं, तो आपको इनको जरुर साफ करें। इन जगहों को साफ करने के लिए आप बेकिंग सोडा का प्रयोग कर सकते हैं।

अगर घर की किचन में गदगी होगी तो यह देखने में तो खराब लगती ही और सेहत के लिए भी ठीक नहीं है। किचन की साफ-सफाई का खास ख्याल रखना भी जरुरी है। अगर आप भी अपनी किचन को सादे पानी से साफ करते हैं, तो यह करना बंद कर दीजिए। किचन की साफ-सफाई के लिए सादा पानी की जरुरत नहीं है। किचन में लगे हुए तेल के छींटे, मसालों के दाग और चिकनाई हटाने के लिए आप बेकिंग सोडा का प्रयोग कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं इसका इस्तेमाल कैसे करें। 

गैस चूल्हा और बर्नर की सफाई

किचन में सबसे ज्यादा गंदगी गैस चूल्हे पर देखने को मिलती है। तेल की चिकनाई और मसालों के दाग अक्सर जम जाते हैं। सादा पानी से उन्हें साफ करने से सफाई ढंग से नहीं होती है। इसलिए आप साफ करने के लिए बेकिंग सोडा का प्रयोग करें।

कैसे करें साफ

- सबसे पहले आप एक कटोरी में बेकिंग सोडा और थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं।

- इस पेस्ट को चूल्हे और बर्नर पर लगाएं।

- फिर आपको इसको 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।

- इसके बाद आप स्क्रब करके गीले कपड़े से पोंछ लें।

सिंक और नल कैसे साफ करें

- इसके लिए आप बेकिंग सोडा को सीधे सिंक और नल पर छिड़कें।

- फिर आप पुराने टूथब्रश की सहायता से स्क्रब करें।

- इसके बाद आप पानी से धो लें और साफ कपड़े से सुखा लें।

किचन स्लैब की सफाई

- बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर एक घोल बनाएं।

- इसे स्लैब पर स्प्रे करें और 5 मिनट के लिए छोड़ दें।

- फिर आप गीले कपड़े से पोछ लें। इससे केवल दाग हटेंगे और साथ ही स्लैब की सतह चमकदार हो जाएगी।

माइक्रोवेव और ओवन की सफाई

- इसके लिए आपको बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट बनाकर दाग वाली जगहों पर लगाएं।

- 10-15 मिनट बाद आप गीले स्पंज से पोंछ लें।

- ग्रीस और बदबू दोनों ही खत्म हो जाएंगे।

फ्रिज के अंदर की सफाई

- एक बाउल में पानी और बेकिंग सोडा मिलाएं।

- इसके बाद फ्रिज की सतह पर इसे कपड़े की मदद से लगाएं और पोंछ दें।

- फ्रिज साफ हो जाएगा और ताजगी सा महसूस भी होगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़