Navratri Diet: 9 दिन के व्रत में कमजोरी दूर करेगी ये खास पौष्टिक फलाहारी थाली

नवरात्रि व्रत के दौरान कमजोरी से बचने और ऊर्जावान बने रहने के लिए सात्विक व पौष्टिक आहार बेहद जरूरी है। तली-भुनी चीजों के बजाय कुट्टू, सिंघाड़े के आटे, समा के चावल और सब्जियों का सेवन करें। साथ ही मेवे, ताजे फल और नारियल पानी या छाछ पीकर खुद को हाइड्रेटेड और सेहतमंद रखें।
शारदीय नवरात्रि के दौरान हर जगह भक्तिमय माहौल होता है। 11 अक्तूबर 2026 यानी आज से नवरात्रि पर्व की शुरुआत हो चुकी है। नौ दिनों तक चलने वाले इन व्रतों में मां दुर्गा की आराधना के साथ ही खुद की सेहत का ख्याल रखना भी काफी जरुरी है।
अगर आप व्रत में दिनभर भूखे रहते हैं या फिर बाजार में मिलने वाली तली-भुनी चीजें खाने लगते हैं, जिससे शरीर में कमजोरी हो सकती है और थकान भी होने लगती है। व्रत के दौरान किसी भी तरह की कमजोरी से बचें और खुद को एनर्जेटिक बनाकर रखें। आइए आपको इस लेख में बताते व्रत के इन खास दिनों में आप अपने खान-पान में किन-किन स्वादिष्ट और सेहतमंद चीजों को शामिल कर सकते हैं।
नवरात्रि में 9 दिन क्या खाएं?
नवरात्रि के 9 दिनों तक व्रत में ऊर्जावन बना रहना और पाचन ठीक रहना काफी जरुरी है। इस दौरान आपको सात्विक और पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए। इन नौ दिनों में आप फलाहारी थाली में इन चीजों को जरुर शामिल करें।
- कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, समा के चावल और राजगिरा का इस्तेमाल करें। इनसे आप पूरियां, पराठे, चीला या पुलाव बना सकती हैं।
- इतना ही नहीं, आलू, शकरकंद, कदूद, टमाटर, खीरा और लौकी से सब्जियां बना सकते हैं। ये चीजे शरीर को ठंडक देने के साथ ही भरपूर प्रोटीन और कैल्शियम देती हैं।
- बादाम, काजू, अखरोट और मखाने को अपने फलाहारी थाली में जरुर शामिल करें। मखाने को घी में भूनें या फिर खीर बनाएं, जो कि व्रत के लिए फायदेमंद है।
- केला, सेब, पपीता, अनार, और संतरा जैसे ताजे फलों का सेवन करें। वहीं, आप नारियल पानी, नींबू पानी और छाछ पीकर खुद को हाइड्रेटेड रखें।
आसानी से बनने वाली फलाहारी थाली के खास टिप्स
अब घर पर आसानी से थाली को तैयार कर सकते हैं। सबसे पहले समा के चावल को थोड़े से घी में जीरा और मूंगफली डालकर खिला-खिला पुलाव की तरह बना सकते हैं।
इसे बनाने के लिए टमाटर और उबले आलू की हल्की तरी वाली सब्जी तैयार करें। इसमें आप सिर्फ सेंधा नमक और हरी मिर्च का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही पूरी या पराठों के लिए कुट्टू या सिंघाड़े के आटे में थोड़ा उबला हुआ आलू मिलाकर नरम आटा गूंथ लें। अगर आपको व्रत में मीठे की क्रेविंग को शांत करना है, तो मखाने की खीर बनाएं, जिसमें खूब सारे ड्राई फ्रूट्स डालें।
अन्य न्यूज़













